SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » इंदौर खदान के गड्डे में दो बच्‍चे डूबे, पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली लाश

इंदौर खदान के गड्डे में दो बच्‍चे डूबे, पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिली लाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल    टीआई के मुताबिक उनके साथ में रोहन प्रीत और अजय प्रजापति भी था। रोहन ने बताया वह काम से जा रहा था। शिवराज और प्रिंस ने नहाने के लिए बुला लिया था। डूबता देख कर रोहन और अजय ने स्वजन को बुलाया।

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो बच्चों की खदान के गहरे गड्डे में डूब गए। बच्चे दो अन्य बच्चों के साथ नहाने गए थे। देर रात तक पुलिस और एसडीआरएफ ने खदान में बच्चों को तलाशा लेकिन उनकी जानकारी नहीं मिली।

टीआई सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक घटना रेवती पहाड़ी के पीछे की है। रेती व गिट्टी की खदान में पानी भरा था। पटेल कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय शिवराजसिंह पुत्र मोतीसिंह तंवर 14 वर्षीय दोस्त प्रिंस पुत्र मुकेश दिवाना के साथ नहाने गया था। दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

टीआई के मुताबिक उनके साथ में रोहन प्रीत और अजय प्रजापति भी था। रोहन ने बताया वह काम से जा रहा था। शिवराज और प्रिंस ने नहाने के लिए बुला लिया था।

डूबता देख कर रोहन और अजय ने स्वजन को बुलाया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोरों को लेकर पहुंच गई। देर रात तक तलाशी ली लेकिन बच्चों का पता नहीं चला।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us