SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » MP के शहडोल में खाद के लिए तेज बारिश में खड़े रहे किसान, वितरण केंद्रों पर लगी लंबी लाइन

MP के शहडोल में खाद के लिए तेज बारिश में खड़े रहे किसान, वितरण केंद्रों पर लगी लंबी लाइन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल में खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। तेज बारिश में भी किसान खाद लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहे। प्रशासन का दावा है कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, लेकिन तस्वीरें कुछ और बयां कर रही हैं। खाद की कालाबाजारी भी जमकर की जा रही है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।

, शहडोल। प्रशासन दावे कर रहा है कि पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, लेकिन तस्वीरे कुछ और बयां कर रही हैं। ब्यौहारी में तीन दिनों से लोग लंबी लाइनों में लग कर खाद लेते दिखाई दे रहे है। भारी बारिश के बीच खाद लेने किसान खड़े रहे, और बारिश से बचने किसी ने पन्नी तो किसी ने कुर्सी से अपना बचाव करते दिखाई दे रहे है। वीडीओ सामने आया है। भीड़ इतनी हो गई कि पुलिस बुलवानी पड़ी, बारिश के बीच पुलिस मौके पर लोगों को समझाती दिखी।

खाद की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। यूरिया जिसका सरकारी रेट प्रति बोरी (45 किलो) 266.50 रुपए है, उसे मार्केट में 500 से 700 रुपए में बेची जा रही है। मुख्यालय में सब्जी मंडी स्थित एक दुकान में किसानों की भारी भीड़ जमा रही। यूरिया खाद यहां से बेची जा रही थी। बोरियां लेकर बाहर निकले अधिकांश किसानों ने बताया कि एक बोरी का 500 तो किसी ने 600 रुपए अदा किए हैं।

naidunia_image

धार की फसल के लिए यूरिया की सबसे ज्यादा मांग

मजेदार बात यह रही कि दुकानदार द्वारा किसी को रसीद नहीं दी गई। किल्लत के बीच खाद मिलने के चलते किसान शिकायत भी दर्ज नहीं कराते । ब्यौहारी तहसील के ग्राम पंचायत मैरटोला की सोसायटी में बारिश के बीच सिर पर पॉलीथीन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते किसान है कि वर्तमान में धान की फसल के लिए यूरिया खाद की सबसे अधिक मांग है।

naidunia_image

सरकारी सोसायटियों में उन्हीं किसानों को खाद दी जा रही है जिन्होंने ऋण ले रखा है। नकद राशि पर डबल लॉक गोदामों में भारी भीड़ आ रही है, अधिक रेट में खाद बेचने की जानकारी पर भी कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसी प्रकार अनेक किसानों ने बताया कि भमरहा स्थित निजी दुकान से खाद की एक बोरी 500-500 रुपए में दी जा रही है। जिससे विवाद की स्थिति बन रही है।

naidunia_image

खाद की कालाबाजारी का आरोप

डीएमओ आनंद पांडेय के अनुसार दो रैक खाद की आ चुकी है दो और आनेवाली है। पर्याप्त स्टाक है वितरण भी हो रहा है, लेकिन किसानों की इतनी भीड़ क्यों आ रही है, समझ से परे है। अधिक दामों में खाद बेचने की लगातार शिकायतों के बाद भी कृषि विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

naidunia_image

विभाग के अधिकारी प्रदीप कुशवाहा को सब्जी मंडी में अधिक रेट पर खाद बिक्री की सूचना दी गई लेकिन उन्होंने दौरे पर होने की बात कही, वहीं किसान काफी नाराज हैं। इनका कहना है कि विभाग के अधिकारी खुद मिलकर कालाबाजारी करवा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us