SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंदौर में पति और देवर ने पहले काटे बाल, फिर गर्म चम्मच से दागा सिर

इंदौर में पति और देवर ने पहले काटे बाल, फिर गर्म चम्मच से दागा सिर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह shahdol ;–     शिप्रा थाना क्षेत्र में पति और देवर ने क्रूरता की हदें पार कर दी। चरित्र शंका को लेकर महिला के साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट डाले। उसके सिर में लोहे की गर्म चम्मच से मारा और जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में पति और देवर ने क्रूरता की हदें पार कर दी। चरित्र शंका को लेकर महिला के साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट डाले। उसके सिर में लोहे की गर्म चम्मच से मारा और जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया

पुलिस के अनुसार घटना गंगा घाटी गारी पिपल्या की है। 22 वर्षीय काजल नाथ ने पति विजय अंबाराम नाथ और करण अंबाराम नाथ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपित विजय उस पर शक करता है। सोमवार को इसी बात पर विवाद हुआ था। विजय ने काजल के सिर के बाल काट दिए और गर्म चम्मच से जला दिया।उसके देवर करण ने भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और विजय व करण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

कपिल ने विवाद किया, सास-ससुर ने पीटा

एरोड्रम थाना अंतर्गत नगीन नगर में भी आरोपित कपिल जौहरी के खिलाफ उसकी पत्नी रोशनी ने केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कपिल उस पर शक करता है। वह मायके से ससुराल आई थी। कपिल ने विवाद किया और सास कृष्णा व ससुर दीनदयाल ने मारपीट की। सूचना मिलने पर रोशनी का भाई आकाश, अमर, दीपक, अंकित और मां रजनी आई तो तीनों लोहे की चेन और बेल्ट से मारपीट कर डाली।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us