श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रविवार रात नशे में धुत कार चालक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है। टक्कर के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक राजीव गांधी चौराहे से नवलखा के बीच की है।
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रविवार रात नशे में धुत कार चालक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है। टक्कर के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक राजीव गांधी चौराहे से नवलखा के बीच की है। कार में तीन से चार युवक बैठे थे और तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे।
चार कार और एक बाइक को नुकसान
नियंत्रण खोने के कारण कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर फुटपाथ पर आ गई। पार्किंग के पास खड़ी चार कार और एक बाइक को नुकसान पहुंचा है। आवाज सुनकर आसपास के होस्टल में रहने वाले युवक और गार्ड बाहर आ गए, तभी कार से उतरकर युवक भाग निकले।
कार सवार नशे में थे
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार सवार नशे में थे। एअर बैग खुलने से उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। चालक को सिर में चोट आई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।







