SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP के देवास में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर

MP के देवास में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल ;-     देवास में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है और कई टीमों को उनकी धरपकड़ के लिए लगाया गया है।

देवास। एबी रोड पर विकास नगर चौराहा क्षेत्र के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर बुधवार देररात दो बजे के बाद चोरों ने धावा बोला। एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया हालांकि वारदात करने में चोर सफल नहीं हो सके। गुरुवार सुबह सूचना मिलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं जिसमें कुछ चोर नजर आए हैं, इनकी पहचान व धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है। आशंका यह भी है कि चोर बाहर के भी हो सकते हैं, हाइवे से जाते समय उन्होंने एटीएम में चोरी का प्रयास किया हो। सुबह बैंक खुलने के बाद जांच में यह पता चला कि एटीएम में रखे रुपए पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

रात 1.50 बजे गश्त के दौरान पुलिस पहुंची थी, बाद में वारदात

औद्योगिक पुलिस थाने के एसआई एसएस मीणा के अनुसार रात में 1.50 बजे गश्त के दौरान पुलिस टीम इस एटीएम पर पहुंची थी तब वारदात नहीं हुई थी, मौके के फोटो खींचकर भी पुलिस के व्यक्तिगत ग्रुप पर पोस्ट किए गए थे। बाद में यहां चोरी का प्रयास किया गया, गैस कटर का उपयोग हुआ है।

पुलिस की गश्ती टीम ने ही वारदात के बाद सबसे पहले इस एटीएम को देखा फिर सूचित किया गया। सीएसपी सुमित अग्रवाल, औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया मौके पर पहुंचे और बैंक अधिकारियों से चर्चा की। फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलवाया गया।

बिना सुरक्षा गार्ड के एटीएम..

एटीएम बैंक से ही लगा हुआ है, इसके बावजूद यहां पर सुरक्षाकर्मी के इंतजाम नहीं रहते हैं। इस संबंध में बैंक प्रबंधन से चर्चा का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। थाना प्रभारी चौरसिया के अनुसार घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं जिससे चोर किस ओर गए, इसका सुराग लगने की उम्मीद है।

चोरों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया

एटीएम में चोरी का प्रयास हुआ था, किसी प्रकार की राशि यहां से चोरी नहीं हुई है। चोरों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया गया है। – जयवीर सिंह भदौरिया, एएसपी देवास सिटी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us