श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल;- MP News: जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई आयोजन हुए। अखंड भारत तिरंगा यात्रा में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हाथों में तिरंगा लेकर नर्मदा नदी में उतरकर तैराकी की। इस दौरान युवाओं का उत्साह चरम पर था और उन्होंने भारत की विजय की प्रार्थना की।
जबलपुर। संस्कारधानी में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक से बढ़कर एक आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नर्मदा की गोद में तिरंगा लेकर तैराकी का पराक्रम देखने को मिला, जहां एक ओर सामाजिक संगगठनों के संयुक्त तत्वावधान में अखंड भारत तिरंगा यात्रा के जोश में संस्कारधानी डूबी नजर आई, वहीं दूसरी ओर नर्मदा का दृश्य तिरंगा हो गया।
शहर भ्रमण उपरांत तिरंगा यात्रा गौरीघाट पहुंचेगी। जहां बड़ी संख्या में नागरिक अपने-अपने हाथ में तिरंगा लेकर नर्मदा की लहरों के बीच उतर गए। सबने एक स्वर में नर्मदे हर और भारत माता की जय का उद्घोष किया। सबके दिलों में भारतीय होने का गौरव नर्मदा की लहरों की भांति मचल रहा था। इस दौरान युवाओं का उत्साह चरम पर था।
वे नर्मदा माता से भारत की प्रत्येक मोर्चे पर विजय की प्रार्थना कर रहे थे। जबलपुर रेल मंडल द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इसी प्रकार सामाजिक संगठनों एवं नगर निगम जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित याद-ऐ-वतन कार्यक्रम का आयोजन भी संस्कारधानी में राष्ट्रप्रेम की मिसाल पेश करता है।







