SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: ब्यौहारी से सरसी जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात घायल, एक की हालत गंभीर

Shahdol News: ब्यौहारी से सरसी जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, सात घायल, एक की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के निपानिया वन चौकी के पास मोड़ पर एक बस पलट गई। घटना में सात यात्रियों को चोट आई है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया है। बस ब्यौहारी से सरसी जा रही थी, शनिवार रात तकरीबन 10.30 बजे यह घटना घटी है।

पुलिस ने बताया कि दीपक कंपनी की बस क्रमांक एमपी 18 पी 1155 जो रोज की तरह ब्यौहारी से सरसी गांव जा रही थी, तभी पपौंध थाना क्षेत्र के निपानिया वन चौकी के पास बस चालक ने मोड़ पर बस को सड़क से उतार दिया, जिससे बस का अगला पहिया मिट्टी में फंस गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के समय हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी।

जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी पपौंध बृजेंद्र मिश्रा अपने बल के साथ घटनास्थल पहुंचे, और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकला गया। बस में तकरीबन 18 यात्री सवार थे। इसमें सात को चोट पहुंची है। एक की हालत गंभीर बताई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक की हालत गंभीर है जिसे सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि बस ब्यौहारी से सरसी जा रही थी, तभी रास्ते में यह घटना घटी है। बस से यात्रियों को निकालने के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को मौके से हटवा कर सड़क किनारे करवा दिया है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान बारिश हो रही थी, जिससे रेस्क्यू करने में हल्की दिक्कतें आई। लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल ही घायलों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us