SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » शहडोल में पति-पत्नी को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम

शहडोल में पति-पत्नी को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Snake Bite: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। सांप के काटने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नि घर में सोए हुए थे, तभी जहरीले सांप ने इन्हें काट लिया।

शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यहां घर में सो रहे पति-पत्नि को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। यह घटना कोठीताल गांव की है। घटना के बाद पत्नी को इसकी जानकारी लगी, जिसके बाद उसने पति को जगाया, लेकिन वह जब तक बेहोश हो चुका था।

अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम

इसके बाद पत्नी ने घर के बगल में रह रहे अपने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में दोनों ने दम तोड दिया। पुलिस ने बताया कि पति ईश्वरभान पलिहा (23) एवं पत्नी सुषमा पलिहा (20)की इस घटना में मौत हुई है।

पिछले साल दोनों की हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नि घर में सोए हुए थे, तभी जहरीले सांप ने इन्हें काट लिया और उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार ईश्वरभान का विवाह गांव के पास की रहने वाली सुषमा के साथ पिछले साल हुआ था। घर में सोते वक्त दोनों को जहरीले सांप ने काटा, जिससे पति बेहोश हो गया। पत्नी को जब कुछ समझा आया तब उसने बंगल में रह रहे अपने रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शुरू कर दी मामले की जांच

इसके बाद निजी वाहन से दोनों को परिजनों ने जैतपुर अस्पताल लाया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने कहा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि बीते साल कोठीताल गांव में जहरीले कीड़े के काटने से तीन लोगों की मौत हुई थी। यह गांव चारों तरह से जंगलों से घिरा है। जिससे आस पास कई जहरीले कीड़े एवं सांप यहां रहते है। जिसके काटने से अब पति-पत्नि की मौत हुई है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us