SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: नहर में बहते हुए एक किलोमीटर दूर पहुंची मासूम की मौत, गांव में मातम; पुलिस जांच में जुटी

Shahdol News: नहर में बहते हुए एक किलोमीटर दूर पहुंची मासूम की मौत, गांव में मातम; पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:       Shahdol: परिजनों ने बताया कि जब बच्ची घर में नजर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की थी। तभी गांव में यह खबर फैल गई कि नहर में एक बच्ची की लाश मिली है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुष्टि की कि वह प्रियांशी ही थी।

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के चंदोला गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसे में दो साल की मासूम बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। बच्ची का नाम प्रियांशी था और वह पप्पू कोल की बेटी थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची के माता-पिता पास के खेत में धान रोपाई का काम कर रहे थे। घर पर प्रियांशी अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते घर के पास स्थित नहर की ओर चली गई और नहर में गिरकर बह गई।

करीब एक किलोमीटर दूर नहर में नहा रहे कुछ लोगों की नजर जब बहती हुई बच्ची पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने बच्ची की पहचान करने की कोशिश की और जानकारी गांव में फैलाई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि जब बच्ची घर में नजर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की थी। तभी गांव में यह खबर फैल गई कि नहर में एक बच्ची की लाश मिली है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुष्टि की कि वह प्रियांशी ही थी। मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us