SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल के टीशू प्लांट में ड्यूटी के दौरान मशीन में फंसा कर्मचारी का हाथ, खिंचता चला गया शरीर

शहडोल के टीशू प्लांट में ड्यूटी के दौरान मशीन में फंसा कर्मचारी का हाथ, खिंचता चला गया शरीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     मिल कर्मचारियों के अनुसार आए दिन मिल के अंदर घटनाएं होती है,जिसकी जानकारी काफी देर बात अधिकारियों तक पहुंचती है,क्योंकि अंदर मोबाइल अलॉव नहीं हैं। पहले मोबाइल की अनुमति थी,लेकिन हर घटना की जानकारी तत्काल बाहर आ जाती थी।इसे देखते हुए प्रबंधन कुछ दिन से ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के मोबाइल रखने पर रोक लगा दी हैं। अब किसी भी घटना की जानकारी जल्दी बाहर नहीं आ पाती है।

शहडोल। जिले के ओरियन्ट पेपर मिल अमलाई में बीती मंगलवार की रात टीशू प्लांट -3 में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी मनीष सिंह निवासी पानी टंकी के पास ओपीएम का एक हाथ मशीन में फंसने घायल हो गया है।गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल शहडोल लाया गया था,जहां से जबलपुर रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार बीती रात मनीष सिंह ड्यूटी पर काम कर रहे थे। उसी दौरान टीशू प्लांट -3 में उनका एक हाथ मशीन में फंस गया। कुछ ही सेकण्ड में हाथ के साथ उनका पूरा शरीर मशीन की तरफ खिंच गया,जिससे उन्हें चोट लगने साथ तेज झटका भी लगा है।

ड्यूटी में कर्मचारियों को मोबाइल रखने की अनुमति नही होने की वजह से घायल कर्मचारी के बारे तत्काल घटना की सूचना वारिष्ठ अधिकारियों तक नहीं पहुंच सकी,जिसके चलते काफी देर तक घायल कर्मचारी वहीं पड़ा तड़पता रहा। काफी देर बाद उसे पहले स्थानीय मिल के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार देकर शहडोल अस्पताल भेजा गया।मिल कर्मचारियों के अनुसार आए दिन मिल के अंदर घटनाएं होती हैं,जिसकी जानकारी काफी देर बात अधिकारियों तक पहुंचती है,क्योंकि अंदर मोबाइल अलॉव नहीं हैं।

पहले मोबाइल की अनुमति थी,लेकिन हर घटना की जानकारी तत्काल बाहर आ जाती थी। इसे देखते हुए प्रबंधन कुछ दिन से ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के मोबाइल रखने पर रोक लगा दी हैं। अब किसी भी घटना की जानकारी जल्दी बाहर नहीं आ पाती है। कई घटनाओं को तो वही दबा दिया जाता है। प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को घटना का जल्दी पता नहीं चल पाता है।

बीती मंगलवार की रात में हुई घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इसका खामियाजा कर्मचारी भुगत रहा है।इतना ही नहीं तीन दिन पहले भी 3 दिन पहले टिपर मशीन में काम कर रहे फिटर राकेश पांडे घायल हो चुके हैं,जिनका उपचार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बारे में तो कहीं जानकारी भी नहीं दी गई है। थाना प्रभारी अमलाई जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रबंधन के बुधवार की सुबह घटना की जानकारी दी गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं, घायल का उपचार जबलपुर में चल रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us