SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » भाभी-भाभी कहता था पति का दोस्त, कैफे में मिलने बुलाया और पर्दे लगे रूम में ले जाकर किया रेप

भाभी-भाभी कहता था पति का दोस्त, कैफे में मिलने बुलाया और पर्दे लगे रूम में ले जाकर किया रेप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     मध्य प्रदेश के जबलपुर में पति के दोस्त द्वारा महिला के साथ कैफे में रेप करने का मामला सामने आया है। 19 साल के आरोपी मोहित पटेल ने दोस्त की 22 वर्षीय पत्नी के साथ फोन पर भाभी-भाभी कहकर बात करता था। एक दिन वह मिलने की जिद पर अड़ गया। महिला उससे मिलने के लिए पहुंची तो वह उसे पर्दे लगे रूम में ले गया और रेप किया।

जबलपुर। जबलपुर शहर के अधारताल स्थित मून लाइट कैफे में एक महिला से दुष्कर्म का मामला अधारताल थाने पहुंचा है। यहां आरोपित ने अपने दोस्त की पत्नी को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित समता कॉलोनी निवासी मोहित पटेल (19) पर एफआईआर दर्ज कर की है। मामले में मून लाइट कैफे के संचालक अमन राठौर और प्रिंस रजक को भी आरोपित बनाया है।

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती के पति के साथ आरोपित मोहित की दोस्ती थी। जिसके कारण महिला से उसकी पहचान थी। गत चार-पांच माह से आरोपित का महिला के घर आना-जाना था। वह उसे भाभी-भाभी कहकर बुलाता था।

naidunia_image

पति का दोस्त होने के कारण उसने कभी उसकी नीयत पर संदेह नहीं किया। वह उसे देवर की तरह ही मानती रही। मोहित से महिला फोन पर भी बातचीत करने लगी। गत 19 जुलाई को मोहित ने महिला से मिलने की इच्छा जताई और उसे न्यू रामनगर के मून लाइड कैफे में मिलने बुलाया।

कुछ दिन चुप रही, फिर पति और भाई को बताई घटना

इस पर पहले तो महिला ने मना कर दिया। फिर वह उससे एक बार मिलने के लिए बार-बार आग्रह करने लगा और धमकाने लगा। तब महिला उससे मिलने कैफे पहुंची। मोहित ने कैफे के एक केबिन में महिला को लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसे धमकाया कि वह किसी से कुछ बताएगी तो उसे बदनाम कर देगा। उसके पति की हत्या करवा देगा। इससे वह घबरा गई। कुछ दिन चुप रही। फिर हिम्मत करके उसने मंगलवार को पति और भाई को पूरी घटना बताई।

naidunia_image

कैफे में पर्दे लगे केबिन थे

आरोपित ने महिला को जिस कैफे में मिलने बुलाया था वहां केबिन बने हुए थे। प्रत्येक केबिन में कपड़े के पर्दे लगे हुए थे। जब महिला पहुंची तो वहां पर एक युवक बैठा था। मोहित अंदर केबिन में था। महिला को लेकर मोहित जैसे ही केबिन के अंदर गया युवक भी बाहर चला गया। तब वहां कोई और नहीं था। अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपित ने महिला को धमकाकर दुष्कर्म किया।

naidunia_image

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहित पटेल के साथ ही कैफे का संचालन करने वाले प्रिंस और अमन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुरुवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने जाकर मून लाइट कैफे की जांच किया। वहां केबिन से पर्दे हटवाए। थाना क्षेत्र में अन्य कैफे की भी जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यवस्था पर कार्रवाई की तैयारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us