SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Anuppur News: ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Anuppur News: ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    अनूपपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हुईं। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरिया टोला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जहीर खान पिता शेर खान (62), अपनी पत्नी शबनम (58) और खुशी पिता नसीम खान (15) सभी निवासी भालूमाड़ा कोतमा की ओर से मनेंद्रगढ़ जा रहे थे। इस दौरान झिरिया टोला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने उकी स्कूटी को टक्कर मार दी, हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने मोहम्मद जहीर खान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी नसीम और खुशी का उपचार चल रहा है।

ट्रेलर जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर हादस की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। उधर, घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us