SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » हाथियों ने बरपाया कहर: घर की परछी में सो रहे बुजुर्ग को कुचलकर उतारा मौत के घाट, मौके पर वन विभाग की टीम

हाथियों ने बरपाया कहर: घर की परछी में सो रहे बुजुर्ग को कुचलकर उतारा मौत के घाट, मौके पर वन विभाग की टीम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इन दिनों हाथियों कि चहल कदमी अधिक देखी जा रही है, जहाँ रोजाना हाथियों के दल को सड़क किनारे भी देखा जा रहा है, वहीं भोजन कि तलाश में हाथियों को गाँव के करीब भी देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इन दिनों हाथियों कि चहल कदमी अधिक देखी जा रही है, जहाँ रोजाना हाथियों के दल को सड़क किनारे भी देखा जा रहा है, वहीं भोजन कि तलाश में हाथियों को गाँव के करीब भी देखा जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात हाथी के घर के परछी में सो रहे बुजुर्ग को कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना कि जानकारी मिलते ही वन विभाग कि टीम मौके पर पहुंच कर आगे कि कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बाकारुमा वन परिक्षेत्र में बीती रात एक हाथी ने घर कि परछी में सो रहे बुजुर्ग दौलतराम राठिया 65 साल को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर लाने ले जाने के लिए बनाये गए रास्ते से रात में हाथी आया और सो रहे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। आज सुबह हाथी के हमले से बुजुर्ग कि मौत हो जाने कि खबर से पुरे गाँव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं इस घटना कि जानकारी मिलते ही वन विभाग कि टीम भी मौके पर पहुंच कर आगे कि कार्रवाई में जुट गई है। गांव के ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों उनके गाँव के जंगल में 15 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है, भोजन कि तलाश में अक्सर हाथी गाँव के करीब पहुंच कर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहें हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us