SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Bhadbhada Dam Bhopal: भोपाल में जुलाई के आखिरी में खुल सकते हैं भदभदा डैम के गेट, बड़ी झील में लगातार बढ़ रहा पानी

Bhadbhada Dam Bhopal: भोपाल में जुलाई के आखिरी में खुल सकते हैं भदभदा डैम के गेट, बड़ी झील में लगातार बढ़ रहा पानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-    Bhadbhada Dam Bhopal: भोपाल की बड़ी झील का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जुलाई के अंत तक भदभदा डैम के गेट खोलने की संभावना है। नगर निगम ने संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए डैम पर 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है। झील का जलस्तर 1660.10 फीट तक पहुंच गया है, जबकि इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है।

भोपाल। नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार हो रही बारिश के चलते बड़ी झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अगर इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो जुलाई महीने के अंत तक भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं। रविवार दोपहर तक झील का जलस्तर 1660.10 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है, जिस पर गेट खोले जाते हैं।

नगर निगम ने संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए भदभदा डैम पर दो इंजीनियरों की 24 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगा दी है। ये इंजीनियर लगातार झील के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं और पल-पल की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे रहे हैं। यह स्थिति न केवल पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि जल आपूर्ति के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

जुलाई के अंत तक खुल सकते हैं भदभदा डैम के गेट

भोपाल सहित पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है और कई डैम पहले ही ओवरफ्लो हो चुके हैं। भोपाल में भी रोजाना अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे जलस्रोतों में भरपूर पानी एकत्र हो रहा है। यदि बारिश का यही रुख बना रहा, तो कुछ ही दिनों में बड़ी झील का जलस्तर फुल टैंक लेवल को छू सकता है, जिससे भदभदा डैम के गेट खोलने की नौबत आ सकती है।

 

कोलांस नदी के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से भर रही झील

वाटर वर्क्स के इंजीनियर अजय सिंह सोलंकी के मुताबिक, झील के जलस्तर में बढ़ोतरी का मुख्य कारण कोलांस नदी के कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश है। यह नदी मुख्यतः सीहोर जिले से बहती है और इसका पानी राजधानी की बड़ी झील तक पहुंचता है। पिछले एक सप्ताह से इसी कारण झील के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

बड़ी झील के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 बड़ी झील के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोलांस नदी के कैचमेंट में अच्छी बारिश हो रही है। इसका फायदा बड़ी झील को मिल रहा है। – उदित गर्ग, अधीक्षण यंत्री, जलकार्य शाखा
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us