SUBSCRIBE NOW

Home » धर्म » महाकाल की सवारी देखने उज्जैन जा रहे हैं तो फंस मत जाना, जानिए कौन से रास्ते रहेंगे बंद… कहां पर है पार्किंग

महाकाल की सवारी देखने उज्जैन जा रहे हैं तो फंस मत जाना, जानिए कौन से रास्ते रहेंगे बंद… कहां पर है पार्किंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-  Mahakal Ki Sawari Ujjain: महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सवारी मार्ग पर बैरिकेड लगाए गए हैं और 1400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी मार्ग डायवर्ट किए हैं। पार्किंग व्यवस्था के लिए कई स्थानों पर व्यवस्था की गई है। सवारी देखने जा रहे हैं तो पहले मार्ग और पार्किंग की जानकारी ले लें।

उज्जैन (Mahakal Sawan Sawari)। महाकाल की सवारी को लेकर पुलिस खासी सतर्क है। सवारी में सुरक्षा के लिए 1400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे सवारी मार्ग पर बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस व स्मार्ट सिटी के अलावा 200 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी मार्ग डायवर्ट किए हैं।

श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली सवारी की सुरक्षा को लेकर पुलिस काफी सतर्क है। इस बार पुलिस ने सवारी मार्ग पर बैरिकेड लगा दिए हैं। सुरक्षा के लिए 1400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सवारी मार्ग पर सभी ऊंचे भवनों जवानों को तैनात किया जा रहा है।

यहां से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पांच ड्रोन कैमरों से सवारी मार्ग व आसपास की गलियों से छतों की भी जांच कर सतत निगरानी की जा रही है। पुलिस तथा स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों के अलावा सवारी मार्ग पर 200 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इन मार्गों का नहीं करें प्रयोग
इन मार्गों को किया गया प्रतिबंधित
  • बड़नगर, रतलाम, नागदा मंदसौर एवं नीमच जाने वाले वाहन शांति पैलेस चौराहे से डायवर्ट रहेंगे।
  • देवास गेट बस स्टैंड से भारी वाहन एवं बसें हरिफाटक टी एवं हरिफाटक चौराहे तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • चार पहिया वाहन हरिफाटक टी से बेगमबाग, कोट मोहल्ला एवं गोपाल मंदिर तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • चार पहिया वाहन दौलतगंज चौराहे से कोट मोहल्ला, तेलीवाड़ा चौराहे से दानीगेट तरफ, कार्तिक चौक से हरसिद्धि पाल तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • देवासगेट चौराहे से दौलतगंज चौराहा की ओर।
  • इंदौरगेट से दौलतगंज की ओर।
  • यादव धर्मशाला, बेगमबाग से महाकाल घाटी की ओर।
  • हरसिद्धि की पाल से गुदरी चौराहा की ओर।
  • दानीगेट से ढाबा रोड, कमरी मार्ग की ओर।
  • जूना सोमवारिया से केडी गेट की ओर।
यहां इतने वाहनों की रहेगी पार्किंग व्यवस्था
  • मन्नत गार्डन पार्किंग में 450 वाहनों की क्षमता है।
  • वाकणकर ब्रिज के नीचे 400 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था।
  • कर्कराज पार्किंग में 1000 चार पहिया वाहनों की क्षमता।
  • भील समाज पार्किंग में 700 चार पहिया वाहनों की क्षमता।
  • कलोता समाज धर्मशाला में 2000 दो पहिया वाहनों की क्षमता।
  • नृसिंहघाट पार्किंग में 250 चार पहिया वाहन रखे जा सकेंगे।
यहां भी रख सकेंगे वाहन
  • उपरोक्त पार्किंग भर जाने के बाद उजड़खेडा चौराहा से मुरलीपुरा, शंकराचार्य चौराहा से वाहनों को कार्तिक मेला मैदान पार्किंग में भेजे जाएंगे।
  • बड़नगर, रतलाम, नागदा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी अपने चार पहिया वाहन कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे। इसके अलावा छोटी रपट से गणगौर दरवाजा होते हुए रामानुज कोट से हरसिद्धि की पाल पार्किंग में वाहन रख सकेंगे।
  • आगर रोड से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन मकोडिया आम चौराहा, खाक चौक, जाट धर्मशाला, पिपलीनाका, जूना सोमवारिया से होते हुए कार्तिक मेला मैदान में जाकर रख सकेंगे।
  • मक्सी रोड की ओर से आने वाले दर्शनार्थी पांड्याखेड़ी चौराहा, पाइप फैक्ट्री चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहे से होते हुए हरिफाटक चौराहे के पास पार्किंग में अपने वाहन रखेंगे।

 

ऊंची इमारतों पर पुलिस रहेगी तैनात

 

महाकाल सवारी की सुरक्षा को लेकर 1400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पांच ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी की जाएगी। ऊंचे भवनों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। – प्रदीप शर्मा, एसपी उज्जैन

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us