SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Job Fraud: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख से अधिक की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया

Job Fraud: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख से अधिक की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर रायपुर में एक महिला समेत 3 लोगों के साथ ठगी की गई है। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर पीड़ितों ने 18 लाख रुपये से अधिक ऐंठ लिए। आरोपियों ने फर्जी जवॉइनिंग लेटर और ट्रेनिंग का बहाना बना कर ठगी की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रायपुर: रायपुर में रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला सहित तीन लोगों से करीब 18 लाख 72 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने पीड़ित से एक कार भी रेलवे में किराये पर लगाने के नाम पर हड़प ली। मामले में पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, चेतना साहू, कुणाल साहू और शुभांशु जुमड़े ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें रुपेश साहू और उसके पिता चैत राम साहू पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम वसूलने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया गया है।

naidunia_image

जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में चेतना साहू की मुलाकात देवपुरी में अपने मामा के घर रहने के दौरान आरोपी रूपेश से हुई, जिसने खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर कहा कि वह रेलवे में उसकी और उसके परिजनों की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति और भाई के नाम से भी दस्तावेज और रकम सौंप दी।

धमकी और दबाव का भी किया गया प्रयास

जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे, तो चैत राम साहू ने अपने गांव मनोहरपुर, लोरमी बुलाकर समझौते का बहाना किया। वहां उनके परिजन, जिनमें से एक ने खुद को बिलासपुर हाई कोर्ट का वकील बताया, पीड़ितों को धमकाने लगे और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us