सीमा सिंह शहडोल -: Viral Video: वीडियो में नजर आता है कि एक महिला अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर बैठी हुई थी। तभी वहां मौजूद शेर ने अचानक बच्ची पर खतरनाक तरीके से झपट्टा मार दिया। घटना के समय महिला अपनी बच्ची को चिल्ड्रन डिजास्टर सेंटर लेकर पहुंची थी।
कभी भी किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है फिर वो इंसान हो या जानवर। इंसानों का धोखा दिल को तोड़ देता है और जानवरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कभी-कभी जानलेवा बन जाता है। यहां तक कि पालतू जानवर भी कब अपना मिजाज बदल लें, यह किसी को पता नहीं होता। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शेर ने नन्ही बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। इस भयावह वीडियो को देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। लोग अब अपने घर के पालतू जानवरों को लेकर भी डर महसूस करने लगे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में नजर आता है कि एक महिला अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर बैठी हुई थी। तभी वहां मौजूद शेर ने अचानक बच्ची पर खतरनाक तरीके से झपट्टा मार दिया। घटना के समय महिला अपनी बच्ची को चिल्ड्रन डिजास्टर सेंटर लेकर पहुंची थी। गनीमत रही कि शेर के केयरटेकर ने फौरन सूझबूझ दिखाई और बच्ची को शेर के जबड़े से सही-सलामत निकाल लिया। इस डरावने मंजर को देखकर मौके पर मौजूद हर कोई घबरा गया था। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग घटना को लेकर जबरदस्त नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और इसे घोर लापरवाही करार दे रहे हैं।
वीडियो देख भड़के उठे यूजर्स
इस वीडियो पर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला है। एक यूजर ने लिखा, “क्या तुम लोगों को समझ नहीं है? बच्चे की जान की कोई फिक्र नहीं?” दूसरे यूजर ने चेतावनी दी, “कभी भी किसी जानवर पर भरोसा मत करना, यहां तक कि कुत्ते पर भी नहीं, वरना पछताना पड़ेगा।” तीसरे यूजर ने कहा, “इस मां को अपनी बच्ची की नाजुक उम्र का ख्याल रखना चाहिए था, शुक्र है कि बच्ची बच गई।” चौथे यूजर ने कमेंट किया, “इन लोगों की लापरवाही से मासूम की जान चली जा सकती थी।”
बच्चों को जानवरों से रखें दूर
लोगों की प्रतिक्रियाओं से साफ जाहिर होता है कि वे इस घटना से बेहद नाराज और चिंतित हैं। यह घटना सभी के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों को किसी भी हाल में जानवरों के करीब न ले जाएं। चाहे वो कितना भी प्रशिक्षित जानवर क्यों न हो, पार्क या चिड़ियाघर में बच्चों को उनसे दूर रखना ही सबसे सुरक्षित ऑप्शन है। क्योंकि जंगली या पालतू, किसी भी जानवर का बर्ताव कब बदल जाए, कोई नहीं जानता। इसीलिए सतर्क रहना और बच्चों को सुरक्षित रखना ही सबसे जरूरी है।









