SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शिक्षा का नया सत्र शुरू…पर यहां क्यों नहीं खुले ताले? आयुक्त ने भेजी टीम, अब जांच रिपोर्ट का इंतजार

शिक्षा का नया सत्र शुरू…पर यहां क्यों नहीं खुले ताले? आयुक्त ने भेजी टीम, अब जांच रिपोर्ट का इंतजार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:      New session : मध्य प्रदेश में शिक्षा का नया सत्र शुरू हो चुका है. लेकिन कई जगह स्कूलों के ताले नहीं खुले हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया है शहडोल जिले से.

शहडोल जिला मुख्यालय में स्थित सरकारी स्कूलों में 11 बजे के बाद तक भी ताला भी नहीं खुला.विद्यालय के प्राथमिक और मिडिल भवन में ताला बंद रहा. शनिवार को जब शहडोल शहर के सरदार पटेल प्राथमिक और मिडिल स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल के दोनों भवन में ताला लगा हुआ था. शिक्षिकाएं भी देर से पहुंची लेकिन प्राथमिक और मिडिल  विद्यालय के भवन का ताला तक नहीं खोला गया.

विद्यालय भवन बंद रहा

विद्यालय में उस समय तक एक भी बच्चे नही आए थे. प्राइमरी में 3 और मिडिल में 4  शिक्षिका पदस्थ है और मिडिल में एक हेड मास्टर भी है. दोनों विद्यालय मिलाकर 57 छात्र दर्ज है. लेकिन एक  भी बच्चे स्कूल नही आ रहे. शिक्षिकाएं भी देर से स्कूल पहुंच रही है, और पहुंचने के बाद विद्यालय भवन बंद रहा. विद्यालय में एक भी छात्र पड़ने नही आए जिसके चलते ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में ही सरकारी स्कूल में शिक्षक कितने लापरवाह है और शिक्षा कि क्या स्थिति है.

वहीं, इस मामले में आनंद राय सिन्हा (सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, शहडोल) का कहना है कि आपके द्वारा इस मामले को जब संज्ञान में लाया गया, तो तत्काल ही CAC को भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us