सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल में केशवाही चौकी के रुपौला चितरौणी मोहल्ले में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से 26 वर्षीय राकेश चौधरी की मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर चालक डीजल लेने गया था। नगर में जारी तेज बारिश से बचने के लिए रिश्तेदार राकेश ने ट्रैक्टर पर बैठने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा और पलट गया। इसके नीचे दबने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों की मदद से निकाला शव
चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर के नीचे युवक का शव दबा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया गया और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।







