SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » महाराष्ट्र में भारी बारिश, नासिक में घरों-दुकानों में पानी भरा:बिहार के गयाजी में 18 लोगों का फाल्गु नदी से रेस्क्यू, 2 की मौत

महाराष्ट्र में भारी बारिश, नासिक में घरों-दुकानों में पानी भरा:बिहार के गयाजी में 18 लोगों का फाल्गु नदी से रेस्क्यू, 2 की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    मानसून ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में एंट्री कर ली। यूपी में भी मानसून और आगे बढ़ा है।

भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं। अमरेली में भारी बारिश से नदियों का पानी खेतों में जा घुसा। इससे फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश से गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी किनारे के निचले इलाकों के घर-दुकानों में पानी घुस गया। मध्यप्रदेश के श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे करीब 20 गांवों का संपर्क टूट गया।

बिहार के गयाजी में बारिश के बाद फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे 20 लोग फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने 18 लोगों का रेस्क्यू किया। 2 की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से सरगुजा के मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए।

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रायगढ़ में आज स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने गुरुवार रात महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं, पातालगंगा नदी के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

रत्नागिरी में जगबूदी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतियात के तौर पर रायगढ़ जिले में सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं।

पश्चिमी महाराष्ट्र में इंद्रायणी और कुछ दूसरी नदियों में बाढ़ आ गई है। नासिक में गोदावरी नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है। यहां कई मंदिर गोदावरी के पानी में डूब गए हैं।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

झारखंड: खूंटी के तोरपा में गुरुवार को भारी बारिश के कारण बनई नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे खूंटी-सिमडेगा मार्ग ब्लॉक हो गया।
झारखंड: खूंटी के तोरपा में गुरुवार को भारी बारिश के कारण बनई नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे खूंटी-सिमडेगा मार्ग ब्लॉक हो गया।
महाराष्ट्र: नासिक में गोदावरी नदी में आई बाढ़ के कारण इसके किनारे पर बने कई मंदिर डूब गए।
महाराष्ट्र: नासिक में गोदावरी नदी में आई बाढ़ के कारण इसके किनारे पर बने कई मंदिर डूब गए।
झारखंड: राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। एक परिवार को पुलिसकर्मी ने सुरक्षित जगह पहुंचाया।
झारखंड: राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। एक परिवार को पुलिसकर्मी ने सुरक्षित जगह पहुंचाया।
राजस्थान: जयपुर में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी रहा, चौमूं में एक पुलिस थाने में एक फीट तक पानी भर गया।
राजस्थान: जयपुर में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी रहा, चौमूं में एक पुलिस थाने में एक फीट तक पानी भर गया।

गुरुवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें…

  • उत्तर प्रदेश: कानपुर के कुरसेड़ा गांव में एक, बिधनू के चंपतपुर गांव में एक और भारू गांव में एक महिला की मौत हो गई। कौशांबी में 4 बच्चों की मौत हुई है। चित्रकूट में भी एक युवक की मौत बिजली गिरने से हुई।

    अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

    • 21 जून: पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।
    • 22 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम, केरल, मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us