SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Minority Scholarship Scam: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में 12.55 लाख का घोटाला, 5 संस्थानों के खिलाफ FIR दर्ज

Minority Scholarship Scam: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में 12.55 लाख का घोटाला, 5 संस्थानों के खिलाफ FIR दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:  इंदौर में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपात्र छात्रों की जानकारी प्रस्तुत कर छात्रवृत्ति में घोटाल करने का मामला सामने आया है। संस्थान के संचालकों ने फर्जी तरिके से 9वीं और 10वीं के छात्रों का पंजीयन करवाकर छात्रवृत्ति निकाल ही है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की शिकायत पर 5 संस्थानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

इंदौर: अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को केंद्र से मिलने वाली छात्रवृत्ति में लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर 5 संस्थानों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया है।

इन संस्थानों पर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपात्र छात्रों की जानकारी प्रस्तुत करने एवं 9वीं और 10वीं के फर्जी छात्रों का पंजीयन करने का आरोप है। क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। डीसीपी(अपराध)राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक अनिल कुमार सोनी की ओर से उन्हें लिखित शिकायत की गई है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन 5 संस्थानों के विरुद्ध धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में एफआइआर दर्ज किया है।

  • केयरवेल डाइस स्कूल (बैकुंठधाम कालोनी)

 

  • मदरसा शाफिया खजराना (हीना पैलेस कालोनी)

 

  • मदरसा उस्मानिया (चंदननगर)

 

    • सेंट जेआरडी मेमोरियल स्कूल (खजराना)सेंट जेवियर कान्वेंट स्कूल (सब्जीमंडी खजराना)

    सोनी के मुताबिक भारत सरकार कार्य मंत्रालय की ओर से संचालित प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, मेरिक कम मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। पोर्टल के विश्लेषण के दौरान कतिपय संस्थान और स्कूल की ओर से फर्जीवाड़ा करने की पुष्टि हुई। इसके बाद शासन ने 27 शिक्षण संस्थानों को रेड फ्लैग चिन्हित किया है। इन संस्थानों का भौतिक सत्यापन के आदेश जारी हुए है। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर बुधवार को पांच संस्थानों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया गया है।

     

    9वीं और 10वीं के फर्जी छात्रों की छात्रवृत्ति निकाली

    पुलिस के मुताबिक अल्पसंख्यक वर्ग के अंतर्गत जैन, बौध,सिख, इसाई एवं पारसी समुदाय के विद्यार्थी आते हैं। जिन संस्थानों के विरुद्ध शिकायत हुई उन्हें 8वीं तक की मान्यता प्राप्त है। संस्थान संचालकों ने फर्जी तरिके से 9वीं और 10वीं के छात्रों का पंजीयन करवाकर छात्रवृत्ति निकाल ली। कुल घोटाला 12 लाख 55 हजार रुपए का है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us