SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में दोपहर तक जिलेभर में तेज बारिश:किसान बोले- हम पानी गिरने का इंतजार कर रहे थे, अब बोवनी करेंगे

शहडोल में दोपहर तक जिलेभर में तेज बारिश:किसान बोले- हम पानी गिरने का इंतजार कर रहे थे, अब बोवनी करेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल में मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर तक पूरे जिले में बारिश हुई। स्थानीय मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह मौसमी बदलाव का संकेत है।

शहडोल के कृषि विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से बारिश नहीं होने से बोवनी में किसानों को देरी हो रही थी। लेकिन खेतों को पानी मिलने से किसान समय पर बोवनी कर सकेंगे।

किसान खेतों की ओर लौट रहे

क्षेत्र के किसान रामू सिंगरौलिया ने कहा कि वे बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों की गर्मी से खेत सूखे पड़े थे। बारिश के बाद किसान खेतों की ओर लौट रहे हैं।

पानी गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली

स्थानीय निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि बारिश से गर्मी से छुटकारा मिला है। अब लोग बाहर निकलकर अपना काम कर सकते हैं। बीते कुछ हफ्तों से चल रही गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us