SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शराबी पति की हैवानियत: पत्नी को पीटकर किया अधमरा, बोतल से सिर-चेहरे पर किए वार, महिला ICU में भर्ती

शराबी पति की हैवानियत: पत्नी को पीटकर किया अधमरा, बोतल से सिर-चेहरे पर किए वार, महिला ICU में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:    कोलार के दामखेड़ा ए-सेक्टर में एक पति ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी से हैवानियत की हदें पार कर दीं। पति ने पहले उसे डंडे और बेल्ट से पीटा फिर बीयर की बोतल फोड़कर उसके सिर, चेहरे और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मारी जिससे महिला खून से लथपथ हो गई और बेसुध होकर गिर पड़ी, लेकिन इस पर भी आरोपित की रूह नहीं कांपी। 
भोपाल। भोपाल के कोलार क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसा की भयावह सीमा पार कर दी। एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को पहले बेल्ट और डंडे से पीटा और फिर बीयर की टूटी बोतल से सिर और चेहरे पर वार कर उसे अधमरा कर दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?

कोलार के दामखेड़ा ए-सेक्टर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह में एक पति ने अपनी पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश हो गई। आरोपी अरविंद बाल्मिक, जो शराब का आदी है, ने पहले पत्नी सकनूबाई को बेल्ट और डंडे से पीटा, फिर बीयर की फूटी हुई बोतल से उसके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के वक्त उनके बच्चे दूसरे कमरे में सहमे हुए बैठे थे। आरोपी ने महिला को अर्धनग्न अवस्था में एक कमरे में बंद कर दिया और खून के निशान मिटाने के लिए कमरे की सफाई भी की। अगर उसकी मां समय रहते पुलिस को सूचना न देती, तो मामला और भी भयावह हो सकता था।

घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। आरोपी अरविंद ने अपनी पत्नी को फोन कर समझौते का बहाना बनाया और बच्चों समेत घर बुलाया। बातचीत के दौरान पत्नी ने जब दोबारा शराब पीने की शिकायत की तो वह बेकाबू हो गया और हमला कर दिया। इस हमले के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसे आरोपी ने जबरन नहलाया और कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

करीब दस बजे आरोपी की मां ने जब बहू की आवाज आनी बंद देखी और बेटे से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह सीधे कोलार थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से महिला को गंभीर हालत में निकालकर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां वह ICU में भर्ती है।

 

महिला की हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार आरोपी शुरू में गुमराह करता रहा कि पत्नी पहले से खून से लथपथ थी, लेकिन बच्चों के बयान ने सारी सच्चाई उजागर कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला को सोमवार देर रात होश आ गया था, लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us