SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Plane Crash: शादी के बाद पहली बार पति से मिलने जा रही खुशबू का सफर रह गया अधूरा… भावुक कर देगा ये वीडियो

Plane Crash: शादी के बाद पहली बार पति से मिलने जा रही खुशबू का सफर रह गया अधूरा… भावुक कर देगा ये वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए यात्री विमान दुर्घटना में राजस्थान के बालोतरा निवासी खुशबू की भी मौत हो गई है। खुशबू शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी, लेकिन विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर से खुशबू के परिजन शोक में हैं।

 बालोतरा, राजस्थान: गुजरात के अहमदाबाद में हुए यात्री विमान दुर्घटना ने देश भर में शोक का महौल बना दिया है। इस फ्लाइट में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग सवार थे, जो लंदन जा रहे थे। कोई अपने परिवार के साथ छुट्टियां मानने जा रहा था, कोई पढ़ाई करने, कोई नौकरी तो कोई अपने परिजनो से मिलने जा रहा था। लेकिन उनका यह सफर हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

देश भर से इस तरह की खबरें आ रही हैं। ऐसी एक घटना राजस्थान के बालोतरा से भी आ रही है। हादसे का शिकार हुए प्लेन में बालोतरा की खुशबू भी सवार थी, जो शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी, पर यह हादसा हो गया। दुर्घटना की खबरें आने के बाद से ही खुशबू का परिवार शोक में डूबा हुआ है।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, खुशबू की इसी साल शादी हुई थी और शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी। मृतका के पति लंदन में डॉक्टर हैं। उन दोनों की शादी इसी साल 18 जनवरी को हुई थी। खुशबू अपने पिता और भाई के साथ कार में बैठकर अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। उन्होंने इसकी वीडियो भी बनाई है। जिसमें परिवार के लोग खुशी-खुशी खुशबू को विदा कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतका बालोतरा जिले अराबा गाँव निवासी मदनसिंह राजपुरोहित की बेटी थी। जिसका विवाह विपुल सिंह राजपुरोहित से हुआ था। वह लंदन में चिकित्सक हैं, वीजा के कागजात पूरा होने के बाद वह अपने पति के पास लंदन जाने के लिए बुधवार को गांव से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी और यह हादसा हो गया।

बिल्डिंग से टकरा गया विमान

बता दें कि गुरुवार को एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। विमान बिना स्टॉपओवर के लंदन जा रहा था, इसलिए इसमें पर्याप्त ईधन भरा गया था। टेक ऑफ के बाद लगभग 850 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने पर प्लेन अचानक नीचे आने लगा और कुछ ही सेकेंड में एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से जा टकराया और जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 265 लोगों की जान चली गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us