SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Liquor: शराब विक्रेताओं की मनमानी खत्म, दुकानों पर लगे QR कोड, अब जान सकेंगे असली दाम

Liquor: शराब विक्रेताओं की मनमानी खत्म, दुकानों पर लगे QR कोड, अब जान सकेंगे असली दाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   शराब विक्रेताओं की मनमानी अब नहीं चलेगी। शराब को अधिक मूल्य पर बेचने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने इंदौर की सभी 173 शराब दुकानों पर क्यूआर कोड लगाए है। ऐसा करने से एक तो उपभोक्ता स्कैन कर शराब का असली दाम जान करेंगे और अधिक दाम पर शराब बेचने पर इसकी शिकायत भी कर सकेंगे।
इंदौर। देशी और विदेशी शराब को अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत के बाद अब आबकारी विभाग ने जिले की सभी 173 शराब दुकानों पर क्यूआर कोड लगाए है। प्रत्येक दुकान पर तीन स्थानों पर स्पष्ट क्यूआर कोड चस्पा किए है। उपभोक्ता अब इन को स्कैन कर किसी भी शराब ब्रांड के न्यूनतम विक्रय मूल्य (एमएसपी) और अधिकतम विक्रय मूल्य (एमआरपी) की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।

अनुचित मूल्य वसूली पर लगेगी रोक

जिले की शराब दुकानों से अधिक मूल्य पर शराब बेचने की ढेरों शिकायते जिला प्रशासन और सीएम हेल्पलाइन पर पहुंच रही थी। मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने इस पर अंकुश लगाने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए। अब आबकारी विभाग ने जिले की सभी दुकानों पर क्यूआर कोड लगाए है। इससे अनुचित मूल्य वसूली पर रोक लगेगी और सभी ब्रांड की शराब के मूल्य की जानकारी उपभोक्त को मिल सकेगी।

शराब का सही मूल्य जान सकेंगे उपभोक्ता

वहीं विक्रेताओं की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। तय मूल्य से अधिक या कम पर शराब बेची जाती है, तो आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज की जा सकती है। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए क्यूआर कोड लगवाए है, ताकि वह शराब का सही मूल्य जान सके।

 

18 दुकानों पर की जा चुकी है कार्यवाही

सीएम हेल्पलाइन पर शराब दुकानों से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायतों की विगत दिनों जांच कराई गई थी। शिकायत सही पाए जाने पर आबकारी विभाग ने जिले की 18 शराब दुकानों पर कार्रवाई कर 19 प्रकरण बनाए। सभी को नोटिस जारी किए गए है और इन दुकानों पर 51 लाख जुर्माना लगाया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us