सीमा सिंह शहडोल -: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा की। जानकारी हो कि यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने की अपील की।
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर श्री अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा की। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा और सुविधाओं के पूरे प्रबंध किए गए हैं। जानकारी हो कि यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। यह जानकारी सूचना विभाग ने दी है।
आपदा प्रबंधन एवं यात्री निवास परिसर का निरीक्षण
बुधवार को अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग के दर्शन से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन एवं यात्री निवास परिसर की भी जायजा लिया। कार्यों के निरीक्षण लेते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने वाले बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।
बालटाल और पहलगाम से होकर गुजरती है यात्रा
जानकारी हो कि श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की हर साल होने वाली तीर्थयात्रा इस बार तीन जुलाई को शुरु हो रही है। यह पवित्र गुफा के लिए यात्रा दो मार्गो बालटाल और पहलगाम से होकर गुजरती है। यात्रा ट्रैक के सुधार एवं रखरखाव में लगे बीआरओ के कर्मचारियों और टास्कफोर्स के सदस्यों को भी उपराज्यपाल ने निर्देश दिए है।







