सीमा सिंह शहडोल -: पड़ोसियों से परेशानी आम बात है। कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने पड़ोसी की किसी हरकत से परेशान होकर शिकायत करते है। मगर चीन के शंघाई में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां परेशान पड़ोसी को फ्लैट बेचकर जाना पड़ा। आखिर ऐसा स्थिति क्यों बनी और क्या है परेशानी? आइए जानते है…
एक आलीशान घर में रहने वाली महिला को अजीब आदत थी। आदत, कचरा जमा करने की। महिला की इस आदत से पड़ोसी इतने ज्यादा परेशान हो गए कि उन्हें भागने के अलावा कोई उपाय नहीं सूझा। 60 वर्षीय चेंग नाम की महिला की आदत को देख पहले पड़ोसियों ने उसकी शिकायत की।
कूड़ा-कचरा घर लाती थी और जमा करती थी महिला
मगर, महिला की आदत में कोई सुधार नहीं आया। मजबूरी इतनी बढ़ गई कि कुछ पड़ोसी अपना फ्लैट बेच कर चले गए। शंघाई टीवी की रिपोर्ट की मानें तो महिला कूड़ा-कचरा घर लाती थी और अपने फ्लैट और पब्लिक गलियारे में जमा करती थी। इससे बाकी के पड़ोसियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
घर की कीमत करीब 42 करोड़ रुपये (36 मिलियन युआन)
बता दें कि महिला का घर 157 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। उसके घर की कीमत करीब 42 करोड़ रुपये (36 मिलियन युआन) है। सोसायटी के सोसायटी के एक पदाधिकारी के अनुसार, उस बिल्डिंग के 15वीं मंजिल पर रहने वाले लोग ऐसे गंदे माहौल को बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने फ्लैट बेच दिया।
बेटी से सोसायटी वालों ने संपर्क किया
बताया जा रहा है कि साल 2023 में महिला की बेटी से सोसायटी वालों ने संपर्क किया था। उसे यह जानकारी दी गई थी और अपनी मां को सफाई के लिए राजी करने को कहा गया था। शुरुआत में बेटी इसके लिए तैयार हो गई, लेकिन बाद में उसने यह बोलकर इंकार कर दिया कि वह अपनी मां के मामलों में दखल नहीं देना चाहती है।







