सीमा सिंह शहडोल -: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में कहा कि मध्यप्रदेश को समग्र जीवनशैली और वेलनेस नवाचार का ग्लोबल सेंटर बनाया जा रहा है। समिट में वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के निवेशकों से 13 बैठकें हुईं, जिनमें निवेश समर्थक नीतियों पर चर्चा हुई। समिट में 1950 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 5 करोड़ पौधे रोपे गए
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में ‘स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट’ में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “हील इंडिया” और ‘लाइफ स्टाइल’ (LiFE) जैसे दूरदर्शी विचारों से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश को समग्र जीवनशैली और वेलनेस नवाचार का ग्लोबल सेंटर बनाया जा रहा है। समिट के माध्यम से प्रदेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत के वेलनेस मिशन का नेतृत्व करने को पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट को एक परिवर्तनकारी पहलबताया और कहा कि यहां नीति, निवेश, अध्यात्म और समाज कल्याण का संगम हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब भारत के वेलनेस मिशन का ग्लोबल इंजन बनने को तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट में वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के निवेशकों से13 वन-टू-वन बैठकेंकीं, जिनमें बुनियादी ज़रूरतों, निवेश समर्थक नीतियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। समिट में 1950 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।







