SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Monsoon Weather Alert 2025: बाढ़-बारिश ने पूर्वोत्तर बेहाल, अकेले सिक्किम में 32 की मौत… एमपी-यूपी, दिल्ली, राजस्थान में भी अलर्ट जारी

Monsoon Weather Alert 2025: बाढ़-बारिश ने पूर्वोत्तर बेहाल, अकेले सिक्किम में 32 की मौत… एमपी-यूपी, दिल्ली, राजस्थान में भी अलर्ट जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    Monsoon Weather Alert 2025: इस मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। यही कारण है कि उत्तर भारत समेत मैदानी राज्यों में मानसून पूर्व बारिश (Pre Monsoon Activities) की गतिविधियां तेज हैं। हर दिन मौसम बदल रहा है। कभी तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान है, तो कभी तेज उमस हो रही है।

 नई दिल्ली (Monsoon Weather Alert 2025)। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं और बीते 48 घंटों में कम से कम कई लोगों की मौत की सूचना है। अकेले सिक्किम में मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है। राहत तथा बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

केंद्र सरकार भी हालात पर नजर रखे हुए है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। भारी बारिश और भूस्खलन के बाद असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त है।

कई इलाकों में भारी जलजमाव और रेस्क्यू की तस्वीरें सामने आ रही हैं। आपदा प्रबंधन टीमें राहत तथा बचाव कार्य में जुटी हैं। असम में सबसे ज्यादा हालत खराब है। यहां 12 जिलों में 175 गांव डूबने की कगार पर पहुंच गए हैं।

naidunia_image

(नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ से तबाही, सिक्किम में 32 की मौत तो मणिपुर में 3300 घर तबाह)

Monsoon Alert: जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश: अधिकांश हिस्से में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल रही है। छिटपुट बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के पहले हफ्ते में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगा। हालांकि, कुछ हिस्से में मानसून कुछ देरी से यानी 10 जून तक पहुंचेगा।

उत्तर प्रदेश: नोएडा और गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इन इलाकों में सोमवार को आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

हालांकि, पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इन इलाकों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में आज बारिश होगी, साथ ही गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी।

राजस्थान: ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में 2 से 4 जून के बीच बारिश और आंधी आने की संभावना है। जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह सिस्टम सोमवार से सक्रिय हो रहा है। 25 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इनमें नागौर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और टोंक शामिल हैं।

दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ बहुत हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह अलर्ट रविवार शाम को दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश के एक दिन बाद आया है, जिसके साथ गरज के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली।

गुजरात: गुजरात में प्री-मानसून बारिश की कमी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अहमदाबाद समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान में वृद्धि हो रही है और तत्काल राहत की कोई संभावना नहीं है।

अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के किसी भी तालुका में बारिश दर्ज नहीं की गई।

महाराष्ट्र: सपनों के शहर मुंबई ने जून का स्वागत गर्म तापमान और बादलों से भरे आसमान के साथ किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 जून को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

naidunia_image

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2 जून को मुंबई के लिए कोई अलर्ट नहीं है। वर्धा, गढ़चिरौली, नागपुर, गोंदिया, भंडारा, अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाणा और यवतमाल सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में येलो अलर्ट है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us