SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP News: सौतेले पिता ने बेटे को मारा चाकू, मौत, पारिवारिक विवाद में संघर्ष, जानें पूरा मामला

MP News: सौतेले पिता ने बेटे को मारा चाकू, मौत, पारिवारिक विवाद में संघर्ष, जानें पूरा मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    छिंदवाड़ा के शंकर नगर में पारिवारिक झगड़े में सौतेले पिता इमरान खान ने अपने बेटे अजहर खान की चाकू मारकर जान ले ली। अजहर शराब का आदी था और उसने इमरान को मारने की धमकी भी दी थी।
छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा में देहात थाना क्षेत्र के शंकर नगर में शुक्रवार शाम को एक सौतेले पिता ने अपने बेटे की चाकू मारकर जान ले ली। पारिवारिक झगड़े के कारण यह घटना हुई। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
शंकर नगर में रहने वाले मोहम्मद इमरान खान (38 वर्ष) और उनके सौतेले बेटे अजहर खान (25 वर्ष) के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार की शाम को दोनों फिर से बहस करने लगे। बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई खूनी संघर्ष में बदल गई। इमरान खान ने चाकू से अजहर पर हमला कर दिया। अजहर की मौके पर ही मौत हो गई।

मां ने बताई घटना

मृतक की मां साबनम खान ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अजहर को शराब पीने की आदत थी। वह कल से ही इमरान को मारने की धमकी दे रहा था। उसके हाथ में एक चाकू भी था। शुक्रवार शाम को जब दोनों आमने-सामने आए, तो उनके घर के सामने ही झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान इमरान ने अजहर के हाथ से चाकू छीन लिया। फिर उसी चाकू से उस पर वार कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाने के टीआई जीएस राजपूत, वैज्ञानिक अधिकारी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी इमरान खान हत्या के बाद से फरार है। पुलिस टीमें उसे पकड़ने के लिए रवाना हो गई हैं।

प्रशासन की टीम जांच में जुटी

इस घटना से इलाके के लोग डरे हुए हैं। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है। पुलिस ने अजहर के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us