सीमा सिंह शहडोल -: Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की सहायता देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। साथ ही ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
बैतूल (Ladli Bahna Scheme)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में आयोजित महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में लाड़ली बहना की सहायता राशि तीन हजार रुपया प्रतिमाह करने का वादा दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर लाड़ली बहनों को सशक्त बना रही हैं।
आने वाले पांच वर्षों में लाड़ली बहनों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी। साथ ही ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत हर बहन को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सारणी की महिमा न्यारी है, सही मायनों में धरती की शोभा सारणी में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कोयले के विशाल भंडार, ताप्ती के उद्गम और समृद्ध कृषि परंपरा के कारण न केवल प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है, बल्कि यहां की जनजातीय संस्कृति और मेहनतकश जनता के कारण विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर भी है।
.jpg)
सारणी ने प्रदेश को उर्जा दी
सारणी ने वर्षों तक प्रदेश को ऊर्जा से सराबोर किया है। यहां का कोयला भंडार ‘सोने की खान’ के समान है, जिसने मध्य प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को रेडीमेड वस्त्र निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, और घरेलू उत्पादों में स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी हमारी बहनों के हित में होगा, सरकार उस पर काम करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं।
464 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 464.55 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि बैतूल जिला गरीबी के कलंक से पूरी तरह मुक्त होकर विकसित जिले के रूप में स्थापित हो।
.jpg)







