SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शादीशुदा महिला के पीछे पड़ा प्रेमी, पति को छोड़ने से किया इनकार तो उसकी छोटी बच्ची के सामने ही चाकू से गोद दिया

शादीशुदा महिला के पीछे पड़ा प्रेमी, पति को छोड़ने से किया इनकार तो उसकी छोटी बच्ची के सामने ही चाकू से गोद दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:      Jabalpur Women Murder Case: जबलपुर में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रेमी ने शादीशुदा महिला को उसकी ढाई साल की बच्ची के सामने चाकू से गोदकर मार दिया। प्रेमी महिला पर पति को छोड़कर खुद से शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश कर रही है।

 जबलपुर (Jabalpur Crime News)। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रेमी ने शादीशुदा महिला को उसकी ढाई साल की बच्ची के सामने चाकू से गोदकर मार दिया। प्रेमी महिला पर पति को छोड़कर खुद से शादी करने का दबाव बना रहा था, जब वो नहीं मानी तो मार दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला की दोस्ती एक साल पूर्व गढ़ा फाटक निवासी नमन विश्वकर्मा से हुई थी। दोनों की पहले मैसेंजर और फिर फोन पर बातचीत होने लगी थी। महिला के पति दोपहर में घर से बाहर गए थे।

यह बात नमन को पता चल गई। वह महिला के घर पहुंचा। इसके बाद जबरन बरगी डेम घूमने चलने का दबाव बनाया, तो महिला ढ़ाई साल की बेटी के साथ उसके साथ बाइक पर चली गई। लेकिन नमन बरगी डेम की जगह उसे पास के जंगल में ले गया।

naidunia_image

इसके बाद नमन ने महिला पर पति को छोड़ने और शादी का दबाव बनाया। महिला ने इनकार किया। नमन का गुस्सा देख महिला भागी, तो आरोपी ने उसे पकड़ा और उस पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए थे। महिला घायल हालत में घंटों तक अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ जंगल में पड़ी रही। इस दौरान बच्ची रोती रही। चाकू के वार की वजह से वह उठ भी नहीं पा रही थी।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण

आस-पास के ग्रामीणों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वहां पहुंचे, देखा तो बच्ची के पास एक महिला पड़ी हुई थी जो खून से लथपथ थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद 108 एंबुलेंस से घायल महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

बरगी पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंपा। मामले में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगीं। इधर पुलिस को अब तक आरोपित का कोई सुराग नही लग सका है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us