SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » ट्रक ड्राइवर पति का आरोप- मैं घर पहुंचा तो अंदर पत्नी किसी और के साथ सोई हुई थी

ट्रक ड्राइवर पति का आरोप- मैं घर पहुंचा तो अंदर पत्नी किसी और के साथ सोई हुई थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शहडोल (सीमा सिंह)    Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक दंपती के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने फुफेरे भाई के साले के साथ आपत्तिजनक हालत में थी, जबकि पत्नी ने पति पर मारपीट और घर में आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
 ग्वालियर (Gwalior News)। हजीरा स्थित लाइन नंबर-एक में दंपती और इनके एक रिश्तेदार के बीच रात एक बजे जमकर विवाद हुआ। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने फुफेरे भाई के साले के साथ आपत्तिजनक हालत में कमरे के अंदर थी।

जब उसने रोका तो उसके प्रेमी ने जमकर मारपीट की। वहीं महिला का आरोप है- उसके पति ने घर के अंदर उससे मारपीट की। फिर घर के सामान में आग लगा दी। इससे उसके दोनों पैर झुलस गए। इस मामले में दोनों ने हजीरा थाने में शिकायत की है।

पत्नी के फुफेरे भाई का साला भी दुबका हुआ था

पति ने ये कहा मैं ट्रक ड्राइवर हूं। मूल रूप से कानपुर का रहने वाला हूं। मैं दिल्ली से बेंगलुरू के लिए ट्रक लेकर चलता हूं। मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे जब मैं अपने घर पहुंचा तो एक कमरे में पत्नी थी। जब मैंने दरवाजा खोला तो उसके अंदर उसके फुफेरे भाई का साला कल्लू शर्मा भी दुबका हुआ था, दोनों संदिग्ध स्थिति में थे। जब मैंने कल्लू से कहा कि वह रिश्तेदार होकर भी ऐसा काम कर रहा है। इस पर कल्लू ने मारपीट की। मेरी शिकायत पर तो सिर्फ देहाती नालसी काटी गई, जबकि मेरे ऊपर एफआईआर दर्ज कर दी। -शिवशंकर पाठक।

naidunia_image

पत्नी की सफाई

मेरे पति करीब पांच महीने से गांव में ही रह रहे हैं। मेरे फुफेरे भाई का साला कल्लू मुझे गेहूं देने आया था। रात अधिक हो गई तो वह घर पर ही रुक गया। रात को पति जब घर आए तो गंदा आरोप लगाने लगे। जब उन्हें रोका तो मुझे पीटा। कल्लू ने रोका तो उसे भी पीटा। फिर सामान में आग लगा दी। इससे मेरे दोनों पैर जल गए। पड़ोसी नहीं बचाते तो मैं जिंदा जल जाती। – भारती देवी पाठक।

महिला के पैर झुलसे हुए हैं

सीएसपी महाराजपुरा सर्किल नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच रात को झगड़ा हुआ था। इसमें एक शख्स भी है, जो महिला के फुफेरे भाई का साला है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत की गई है। महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसके पैर झुलसे हुए थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us