शहडोल (सीमा सिंह) CG Naxalite E0ncounter : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में बीते दिन एक साथ 27 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नक्सलवाद को मानवता पर कलंक और देश की प्रगति में बाधक बताते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
CG Naxalite Encounter : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ में जारी एंटी नक्सल मूवमेंट के दौरान बीते दिनों 27 खूंखार नक्सलियों को मार गिराए जाने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद को 2026 तक पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। अभियान के तहत ये ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा- इस अभियान से पीड़ित इलाकों में शांति और विकास का नया युग शुरू होगा। मध्य प्रदेश सरकार भी नक्सलियों को जड़ से खत्म करने की ओर प्रतिबद्ध है।
सीएम की जवानों को बधाई
मुख्यमंत्री ने आगे ये भी लिखा कि, नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान पीड़ित क्षेत्रों में शांति, समृद्धि और तीव्र विकास का नया युग आरंभ करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 27 खूंखार नक्सलियों को मार गिराने में योगदान देने वाले अदम्य साहसी जवानों और सुरक्षा एजेंसियों को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई देते हुए सुरक्षाकर्मियों का अभिनंदन किया है।
छत्तीसगढ़ में 27 नक्सलियों का एनकाउंटर
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगलों में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीमों ने ऐतिहासिक सफलता मिली है। वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक में डीआरजी जवानों ने माओवादी महासचिव और शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु, बीआर दादा, गगन्ना को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में कुल 27 माओवादी ढेर किए गए हैं, जिनमें कई वांछित वरिष्ठ कमांडर तक शामिल हैं।
भाजपा सांसद का बड़ा दावा, ‘लव जिहाद के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चल रहे हैं’
भाजपा सांसद अलोक शर्मा ने दावा किया कि, देश में लव जिहाद के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चल रहे हैं। इसकी फंडिंग कहां से हो रही, जांच होनी चाहिए
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए लव जिहाद के मामले में जहां एक तरफ लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में राजनेताओं द्वारा लगातार बयानबाजी भी की जा रही है। ऐसा ही चौंकाने वाला दावा करते हुए एक बयान भोपाल से भाजपा सांसद अलोक शर्मा का सामने आया है। उन्होंने देश में लव जिहाद के इंस्टीट्यूट चलने का दावा किया है।
इंस्टीट्यूट में दी जा रही ट्रेनिंग- सांसद
आलोक शर्मा ने दावा करते हुए कहा- इस तरह के इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग दी जा रही है कि, हिंदू समाज की भोली-भाली लड़कियों को बहला फुसलाकर कर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जाए। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लव जिहाद में शंका नहीं बताई, ये बिल्कुल ठीक बात है। ये तो मैं कई बार कह चुका हूं कि, जांच होनी चाहिए। पैसे कहां से आ रहे हैं? उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ‘ऐसे लोगों की मध्य प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है’।







