SUBSCRIBE NOW

Home » धर्म » नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की शैली पर इंदौर के पास आकार ले रहा मंदिर

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की शैली पर इंदौर के पास आकार ले रहा मंदिर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    शहडोल (सीमा सिंह)     Pashupatinath Temple Nepal: इंदौर से 20 किमी दूर तिल्लौर खुर्द में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की वास्तुशैली में एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। 25 हजार वर्गफीट में बन रहे इस मंदिर में सर्वेश्वर भोले बाबा विराजित होंगे। मंदिर निर्माण का काम 60% पूरा हो चुका है और इसमें हेल्थ केयर सेंटर, गोशाला और स्कूल भी बनाए जाएंगे।

 इंदौर (Indore News)। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की वास्तुशैली में इंदौर से 20 किमी दूर तिल्लौर खुर्द के पास पशुपतिनाथ मंदिर आकार ले रहा है। 25 हजार वर्गफीट में तैयार हो रहे इस मंदिर में सर्वेश्वर भोले बाबा विराजित होंगे। 2015 में शुरू हुआ मंदिर निर्माण का काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है।

यहां मंदिर के साथ हेल्थ केयर सेंटर, गोशाला, स्कूल आदि बनाए जाएंगे। शिव ओम सांई ट्रस्ट द्वारा तिल्लौर में 25 हजार वर्गफीट परिसर में पांच हजार वर्गफीट में मुख्य मंदिर बनाया जा रहा है। यह मंदिर पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की वास्तुशैली पर बन रहा है। यहां लकड़ी की 12 फीट की 48 मूर्तियां बनाकर स्थापित की जा रही हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us