शैली पांडेय शहडोल Indore Rajwada: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा में होगी। इस दौरान राजवाड़ा क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
- राजवाड़ा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित।
- कैबिनेट बैठक के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
- राजवाड़ा में पहली बार हो रही सरकार की बैठक।
, इंदौर। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 20 मई को सुबह सात बजे से राजवाड़ा पर होगी। कैबिनेट बैठक की शुरुआत से अंत तक राजवाड़ा की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से राजवाड़ा क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया। इसके साथ परिवर्तित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था भी सुझाई गई है।
ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
- मृगनयनी से फ्रूट मार्केट वाला मार्ग।
- नंदलालपुरा से फ्रूट मार्केट का मार्ग।
- फ्रूट मार्केट से महालक्ष्मी मंदिर राजवाड़ा का मार्ग।
- यशवंत रोड गुरुद्वारा से आईसीआईसीआई बैंक राजवाड़ा का मार्ग।
- इमामवाड़ा से गोपाल मंदिर होते हुए राजवाड़ा का मार्ग।
- इमामबाड़ा चौक से रूप रंग ट्रेडर्स सुभाष चौक तक का मार्ग।
- सुभाष चौक से राजवाड़ा तांगा स्टैंड मार्ग।
- महेश जोशी टी से राजवाड़ा तांगा स्टैंड मार्ग।
- अर्पण नर्सिंग होम से एमजी रोड पुलिस चौकी मार्ग।
- अर्पण मेडिकल स्टोर से पीर गली गणेश कैप मार्ट मार्ग।
- रामबाग चौराहे से दोना-पत्तल गली तिलक पथ टी मार्ग।
- नेताजी सुभाष मार्ग पालीवाल धर्मशाला से हेमिल्टन मार्ग होते हुए पोरवाल ड्रेसेस मार्ग।
- राजवाड़ा तांगा स्टैंड से गणेश कैप मार्ट होते हुए हेमिल्टन रोड तक।
- एमजी रोड थाना पुलिस चौकी राजवाड़ा बगीचे के सामने वाला मार्ग।
इन मार्गों का उपयोग करें
- जवाहर मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए कर सकेंगे।
- एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए विजय नगर सुपर कारिडोर मार्ग से आवागमन होगा।
- गंगवाल बस स्टैंड की ओर जाने के लिए मृगनयनी, नगर निगम रामबाग, जिंसी, बड़वाली चौकी मार्ग।
- राजमोहल्ला अंतिम चौराहे के लिए मच्छी बाजार, बियाबानी, नृसिंह बाजार मार्ग।
- सभी तरह की बसें संजय सेतु से जवाहर मार्ग पर पूर्णत: बंद रहेंगी।







