SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » खरगोन में गो तस्करों ने गाड़ी रोक रहे गो सेवकों को मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल

खरगोन में गो तस्करों ने गाड़ी रोक रहे गो सेवकों को मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शैली पांडेय शहडोल  Cow Smugglers in Khargone: खरगोन में गो तस्करों ने गो सेवकों को रौंद दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। गो सेवकों ने गो तस्करी की सूचना मिलने पर वाहनों को रोकने की कोशिश की थी। तस्करों ने सामने से ही गो सेवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दो गो सेवकों के सिर में गंभीर चोट आई है।
  1. महाराष्ट्र भेजने के लिए ले जा रहे थे गोवंश, 6-7 पिकअप वाहनों से हो रही थी तस्करी।
  2. दो गो सेवकों को गंभीर हालत में खरगोन के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
  3. पुलिस ने वाहन जब्त किया, हिंदू संगठन ने उठाए सवाल, तस्करी पर कार्रवाई की मांग।

, खरगोन (Khargone News)। खरगोन जिले के गोगांवा थाने के बिलाली और दसनावल गांव के बीच गो तस्करों के चार पहिया वाहन ने गो सेवकों को सामने से टक्कर मारी। इसमें दो गौ सेवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं दो गो सेवकों को चोट आई है। घटना गुरुवार रात डेढ से 2 बजे की है।

खरगोन में गो सेवकों को सूचना मिली थी कि गोवंश को महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर गो सेवक पहुंच गए। इस दौरान गौ तस्करी के लिए जा रहे वाहनों को रोकने के दौरान तस्करों ने सामने से ही गो सेवकों को जानलेवा टक्कर मार दी।

सिर में आई गंभीर चोट

घटना में दो गो सेवक सतीश राठौर और राजा चौहान के सिर में गंभीर चोट के बाद खरगोन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गो सेवक को मामूली चोट आई है जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

6-7 पिकअप वाहनों से महाराष्ट्र भेजे जा रहे थे गोवंश

naidunia_image

अवैध गो वंश परिवहन की सूचना के बाद करीब एक दर्जन से अधिक गो सेवक गाड़ी पकड़ने पहुंचे थे। करीब 6 से 7 पिकअप वाहन से महाराष्ट्र जाने के लिए गोवंश का परिवहन हो रहा था। बताया जा रहा है छह वाहन भाग निकले। एक वाहन को पुलिस ने जब्त किया है।

खबर लगते ही देर रात को ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र रावत पहुंचे थे। पुलिस ने सूचना कर नाकेबंदी भी करा दी थी। गोगांवा पुलिस विवेचना कर रही है। उधर, हिंदू संगठन के पदाधिकारी का आरोप है कि इतने थानों और चौकी क्रास होकर गो तस्करी के वाहन महाराष्ट्र कैसे पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों ही गो सेवकों ने प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को शिकायत की थी। उसके बावजूद तस्करी जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us