शैली पांडेय shahdol Ladli Behna Yojana Kist Kab Aayegi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिधी जिले में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के अकाउंट में 1250 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के साथ बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग राशि भी ट्रांसफर करेंगे।
- सीधी खुर्द और मझौली में आयोजित होना है कार्यक्रम।
- सीएम डॉ. मोहन यादव करीब एक बजे पहुंचेंगे यहां।
- सीधी को मिलेगी 180 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात।
सीधी (Ladli Behna Yojana Kist May 2025)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 मई को एक दिवसीय प्रवास पर सीधी जिले के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12.35 बजे दिव्यगवां जिला रीवा से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे हेलीपैड सीधी पहुंचेंगे।
सीधीखुर्द में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की मई माह की किश्त की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में जारी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को राशि अंतरण तथा बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग राशि का अंतरण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री विशाल आमसभा को संबोधित करने के साथ विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से सीधी से प्रस्थान कर दोपहर 2.50 बजे हेलीपैड मझौली पहुंचेंगे।

180 करोड़ के निर्माण कार्यों की मिलेगी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीधी खुर्द और मझौली में आयोजित कार्यक्रम में सीधी जिले को 180.24 करोड़ रुपये के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सीधी खुर्द में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 9252.9 लाख रुपये लागत के 63 विकास कार्यो का शिलान्यास तथा 1940.43 लाख रुपये लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में 2020.94 लाख रुपये लागत के म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 16 कार्यो का, 4963 लाख रूपये लागत के नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग के 9 कार्यों का, 598.61 लाख रुपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 3 कार्यो का, 1260.82 लाख रुपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन सड़क के 3 कार्यो का, 83.10 लाख रुपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 6 कार्यो का, 246.23 लाख रुपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 20 कार्यों का एवं 80.20 लाख रुपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 6 कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा।







