SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » पति-पत्नी के बीच खत्म हुआ मनमुटाव, राजीनामा के आधार पर 35 प्रकरणों का निराकरण

पति-पत्नी के बीच खत्म हुआ मनमुटाव, राजीनामा के आधार पर 35 प्रकरणों का निराकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    व्यवहार न्यायालय परिसर मानपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

आम जन तक शुलभ न्याय पहुंचने की अवधारणा को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर मानपुर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट अपूर्व मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सुलहकर्ता अधिवक्ता सतानंद पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद चतुर्वेदी, तहसील अधिवक्ता संघ के सचिव अनिरुद्ध मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कुशलेंद्र कुमार तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, नागेंद्र पटेल, भैयालाल चौधरी, अशोक वर्मा, रामसरोवर जायसवाल, बीडी प्रभाकर, मुन्नालाल चौधरी, हीरालाल, सूर्या, अजय द्विवेदी, श्रद्धा द्विवेदी, यज्ञ सिंह परिहार, शिवशरण पटेल उपस्थित रहे। आपसी राजीनामे से 35 प्रकरणों का निराकरण कराया। साथ ही एमजीसी-1/2025 से संबंधित प्रकरण रोशनी वर्मन बनाम रवि शंकर वर्मन के बीच चल रहे विवाद को वापसी सहमति के आधार पर सुलह कराकर पुन: खुशहाल दांपत्य जीवन स्थापित कराने का कार्य किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us