SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » छत्तीसगढ़ के बागबाहरा में एक ही परिवार के चार लोगों के शव सरकारी घर में मिले

छत्तीसगढ़ के बागबाहरा में एक ही परिवार के चार लोगों के शव सरकारी घर में मिले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शैली पांडेय शहडोल   Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में एक सरकारी आवास में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
  1. सरकारी क्वार्टर में चार लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी।
  2. पुलिस जांच में जुटी, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
  3. सरकारी आवास के अंदर अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा के एक सरकारी आवास में पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग में प्यून के पद पर पदस्थ बसंत कुमार पटेल और उनके परिवार के लोगों द्वारा खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। कुछ दिनों से जब परिवार के लोग बाहर नहीं निकले, तो दरवाजा तोड़ा गया।

घर के अंदर बसंत पटेल का शव पंखे पर लटका हुआ था, वहीं उनकी पत्नी भारती पटेल, बेटी सेजल और बेटे कियांश के शव बेड पर पड़े हुए थे। पुलिस घर की जांच कर रही है, अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसी के साथ आस-पास के लोगों और इनके परिवार के अन्य लोगों से भी जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंचे हैं। बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग के ब्लॉक कार्यालय में चपरासी के पद पर पदस्त था। दफ्तर के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर खुदकुशी का कारण पता लगाने की कोशिश करेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us