सीमा सिंह शहडोल -: MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेंगलूरु में ही भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के मुख्यालय पहुंचेंगे। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया ग्राम में 1800 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली रेल कोच निर्माण इकाई के लिए भूमि आवंटन पत्र बीईएमएल प्रबंधन को सौंपेंगे।
MP News: मध्यप्रदेश में आइटी, टेक्सटाइल, एयरोस्पेस, डिफेंस, फार्मा आदि क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए बुधवार को कर्नाटक के बेंगलूरु में इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सेशन आयोजित हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) बेंगलूरु में ही भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के मुख्यालय पहुंचेंगे। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया ग्राम में 1800 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाली रेल कोच निर्माण इकाई के लिए भूमि आवंटन पत्र बीईएमएल प्रबंधन को सौंपेंगे। बीईएमएल को रेल कोच फैक्ट्री के लिए लगभग 60 हेक्टेयर जमीन आवंटित कर दी गई है। यहां वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन के कोच के साथ ही सैन्य वाहनों का भी निर्माण किया जाएगा।
इंटरैक्टिव सत्र में निवेश पर चर्चा
बेंगलूरु में दोपहर को मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर इंटरैक्टिव सत्र होगा। इसमें टेक्सटाइल, फार्मा, आईटी, एयरोस्पेस एवं डिफेंस टेक्नोलॉजी तथा पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के उद्योगपति, निवेशक और स्टार्टअप शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ रवींद्र श्रीकांतन अध्यक्ष सीआइआइ कर्नाटक स्टेट काउंसिल एवं एमडी एएसएम टेक्नोलॉजीज के स्वागत भाषण से होगा। इसके बाद निवेश अवसरों पर वीडियो प्रदर्शित किया जाएगा। आइटी, पर्यटन आदि क्षेत्रों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
वन-टू-वन चर्चा
मुख्य सत्र के बाद मुख्यमंत्री और प्रमुख संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच वन-टू-वन बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें लैप इंडिया, हेस ग्रीन मोबिलिटी, एचटीसीएल टेक्नोलॉजीज, गिब्स बिजनेस स्कूल, फनवर्ल्ड एंड रिर्जार्ट्स इंडिया और अंसर जीसीसी सहित अन्य उद्योग समूह आदि शामिल होंगे।







