SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » India Pakistan War: अनजान वीडियो, लिंक और वेबसाइट खोलने से बचें, तनाव के माहौल में लापरवाही पड़ सकती है भारी

India Pakistan War: अनजान वीडियो, लिंक और वेबसाइट खोलने से बचें, तनाव के माहौल में लापरवाही पड़ सकती है भारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 शैली पांडेय शहडोल         India Pakistan Tension Alert: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच साइबर हमलों का खतरा बढ़ गया है। साइबर एक्सपर्ट्स लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। अनजान वीडियो, लिंक और वेबसाइट खोलने से बचने की जरूरत है। साइबर अटैक के जरिए डेटा ब्रीच, बैंक खातों को खाली करने और भड़काऊ सूचनाएं फैलाने का खतरा हो सकता है।
  1. साइबर हमलों से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत।
  2. अनजान लिंक और वीडियो से हो सकता है साइबर अटैक।, 
  3. टू स्टेप वेरीफिकेशन और एंटी वायरस का उपयोग करें।

, ग्वालियर   (Threat of Cyber War)। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। इस बीच देश में साइबर वार का खतरा भी बढ़ गया है। साइबर एक्सपर्ट इसे लेकर आशंकित हैं। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम द्वारा भी एडवाइजरी जारी किए जाने की खबरें हैं। ऐसे में न सिर्फ सरकारी, निजी संस्थानों बल्कि आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लोग हमले से जुड़ी जानकारी, वीडियो, लिंक भी खूब साझा कर रहे हैं। ऐसे में यह खतरा और अधिक बढ़ सकता है। यही वजह है कि न सिर्फ ऐसी सूचनाओं के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, बल्कि अनजान वीडियो, लिंक, एपीके फाइल पर भी क्लिक करने से बचना होगा। भले ही ऐसी पोस्ट, वीडियो, लिंक किसी परिचित द्वारा ही क्यों न भेजी जा रही हो। सोशल मीडिया पर अतिउत्साह और लापरवाही भारी पड़ सकती है।

naidunia_image

साइबर थ्रेट इंटेलिजेंस

साइबर एक्सपर्ट का कहना है इस समय बड़ी संस्थाओं को साइबर थ्रेट इंटेलिजेंस की जरूरत है। यह आने वाले साइबर खतरे के लिए चेताता है और पहले से तैयार करता है। यह संस्था के सर्वर, उपयोग के हिसाब से एआई के जरिये थ्रेट ऑडिट करता है।

किस तरह हो सकता है साइबर अटैक

  • किसी लिंक, एपीके (एंड्रायड पैकेज किट) फाइल, वीडियो के जरिए मोबाइल या किसी अन्य डिवाइस को हैक किया जा सकता है।
  • लिंक के जरिये थर्ड पार्टी एप डाउनलोड कराकर मोबाइल हैक किया जा सकता है।
  • इससे क्या होगा
  • आम लोगों पर साइबर अटैक के जरिये डेटा ब्रीच किया जा सकता है।
  • साइबर अटैक कर डिवाइस हैक करने के बाद इसका उपयोग किसी भी तरह की गलत, भड़काऊ सूचना, डीपफेक वीडियो, फोटो पोस्ट की जा सकती है।
  • डिवाइस हैक कर लोगों के बैंक खातों को खाली किया जा सकता है।

अलर्ट… यह करने से किसी भी साइबर अटैक से बच सकेंगे

साइबर एक्सपर्ट चातक वाजपेयी ने बताया कि साइबर अटैक की आशंका को देखते हुए इस समय सतर्क रहने की जरूरत है। लोग अतिउत्साह में इस समय किसी भी पोस्ट, फोटो, वीडियो को गंभीरता से लेकर उसे साझा कर रहे हैं। इसके पीछे साइबर अटैक भी उद्देश्य हो सकता है। इसलिए इस समय सिर्फ जो पुलिस, सेना या प्रशासन द्वारा सूचना जारी की जा रही है, उस पर ही भरोसा करें।

naidunia_image

साइबर अटैक से बचने के लिए यह तरीके हैं

  1. सभी अपने ई-मेल, इंटरनेट मीडिया अकाउंट को टू स्टेप वेरीफिकेशन मोड पर रखें।
  2. एंटी वायरस जरूर डिवाइस में रखें, याद रहे यह सिर्फ लाइसेंस वाला होना चाहिए। इस समय आनलाइन पर भरोसा न करें।
  3. पासवर्ड बदलें और मजबूत पासवर्ड बनाएं।
  4. अनजान लिंक खासकर फाइल, वीडियो पर क्लिक न करें।
  5. ऐसा कोई नंबर जो अटपटा लगे, विदेशी हो उसे न उठाएं और ब्लाक करें।
  6. सोशल मीडिया प्रोफाइल लाक करें, फोटो छिपाकर रखें।

ऐसे फर्जी मैसेज से रहें सावधान

  • एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें डांस आफ हिलेरी वीडियो पर क्लिक न करने की बात लिखी है। यह फर्जी मैसेज है।
  • एटीएम से रुपये निकाल लें, बंद हो सकते हैं। यह मैसेज भी फर्जी है जो वायरल हो रहा है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us