SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Weather Of MP: मध्यप्रदेश में बारिश से गिरा तापमान… भोपाल, नर्मदापुरम सहित 18 से ज्यादा जिलों में बरसेगा पानी

Weather Of MP: मध्यप्रदेश में बारिश से गिरा तापमान… भोपाल, नर्मदापुरम सहित 18 से ज्यादा जिलों में बरसेगा पानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर सीमा सिंह शहडोल -:   मध्यप्रदेश में चार मौसमी प्रणालियाँ सक्रिय हैं, जिससे अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। कई जिलों में रुक-रुककर बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। अरब सागर से भी लगातार नमी आ रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। इससे दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट हो गई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। गुरुवार को इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ीं। धार एवं झाबुआ में ओले भी गिरे। बुधवार को सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

  • वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवात से लेकर गुजरात से होकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ से उत्तरी झारखंड तक बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से मध्य प्रदेश तक द्रोणिका बनी हुई है। इस वजह से लगातार नमी आने के कारण गुजरात से लगे प्रदेश के जिलों में बारिशहो रही है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us