SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में 2 किराना और 1 कपड़ा दुकान में चोरी:डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश; सीसीटीवी में घटना कैद

शहडोल में 2 किराना और 1 कपड़ा दुकान में चोरी:डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश; सीसीटीवी में घटना कैद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल में बुधवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी गंज रोड पर चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित दो किराना और एक कपड़े की दुकान में चोरी हुई है।

अंकित गुप्ता और प्रकाश गुप्ता की किराना दुकानों से चोरों ने 80 हजार रुपए नगद और कुछ सामान चुराया। दुकान के पीछे के दरवाजे को तोड़कर चोर अंदर घुसे। पास में स्थित रामचंद्र चेलानी की कपड़े की दुकान से भी चोरी हुई।

सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर किराना दुकान में पीछे की ओर से प्रवेश करते दिखे हैं। चोरी के बाद वे कोल्ड ड्रिंक पीते हुए भी कैमरे में कैद हुए। गुरुवार सुबह दुकान मालिकों को चोरी का पता चला।
पुलिस ने बताया कि कुल मिलाकर डेढ़ लाख रुपए से अधिक की चोरी हुई है। मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us