सीमा सिंह शहडोल -: MP News: वह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक वह सड़क किनारे घायल पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। बाद में एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
- दो घंटे सड़क किनारे घायल पड़ा रहा मृतक।
- जिला अस्पताल में भी नहीं मिला उचित उपचार।
- मृतक वीरेंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था।
- मंगलवार देर शाम इच्छापुर से पहले अंतुर्ली फाटे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे डोंगरगांव निवासी वीरेंद्र पुत्र किशोर चौव्हाण 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र के स्वजन देशमुख चौव्हाण ने बताया कि छह मई को वीरेंद्र का विवाह होने वाला था। अपनी शादी की पत्रिका दोस्तों को बांटने के लिए वह महाराष्ट्र के जलगांव जामोद जा रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। वह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक वह सड़क किनारे घायल पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। बाद में एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अत्यधिक खून बह जाने और जिला अस्पताल में भी उचित उपचार नहीं मिलने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही वीरेंद्र का शव गांव पहुंचा, हर किसी की आंख छलक आई।







