SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 25000 मिलेंगे:शहडोल में 6 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 25000 मिलेंगे:शहडोल में 6 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:     शहडोल हादसे में मृत छह लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। इसकी जानकारी ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल ने दी है। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने सहायता राशि देने की बात कही। विधायक कोल बुधवार को बाणसागर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी।

हालांकि, शहडोल जनसंपर्क विभाग ने सहायता राशि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी होने से इनकार किया है। विभाग ने कहा कि वे इस मामले को जल्द ही उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे।
बता दें कि 21 अप्रैल को देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलट गई थी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 24 लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि बैगा परिवार की बारात बहेरा डोल के मझौली से देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। यहां से लौटते समय बाइक से टकरा कर पलट गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us