SUBSCRIBE NOW

Home » जीवन शैली » Heatwave in Indore: इंदौर में 22 अप्रैल के बाद जमकर पड़ेगी गर्मी, लू चलने के आसार

Heatwave in Indore: इंदौर में 22 अप्रैल के बाद जमकर पड़ेगी गर्मी, लू चलने के आसार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:  Indore Ka Mausam: इंदौर में 22 अप्रैल के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है, जिससे लू चलने की आशंका है। वर्तमान में उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आई है, लेकिन इसके गुजरने के बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि होने की आशंका है।
  • इंदौर में रविवार के दिन अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • वहीं शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.6 डिग्री रहा।
  • इंदौर में 22 अप्रैल के बाद से गर्म हवाओं की वजह से और बढ़ेगा तापमान।

 उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। वहीं हरियाणा सहित कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। इसके प्रभाव से हवा का रुख अभी उत्तर पश्चिमी होने के कारण इंदौर में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली।

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 22 अप्रैल के बाद राजस्थान से लगे पश्चिमी व उत्तरी मप्र से जुड़े इलाकों में लू चलने की संभावना है। दोपहर में धूप के तीखे तेवर होने से सड़कों पर आम लोगों की कम आवाजाही दिखी। हालांकि पिछले दो दिन के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली।

naidunia_image

अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.6 डिग्री रहा। इंदौर में सोमवार को दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। दोपहर में गर्मी के कारण घर से बाहर निकलने वालों को परेशान होना पड़ेगा।

सीधी, शिवपुरी, टीकमगढ़ में चली लू

गुजरात एवं राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में भी गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44.2 डिग्री तापमान सीधी में दर्ज किया गया।

naidunia_image

देश के 10 सबसे गर्म शहरों में सीधी छठे क्रम पर रहा। वहीं टीकमगढ़ और शिवपुरी में भी लू का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि होने की आशंका है।

पिछले चार दिन में इस तरह गिरा पारा

  • 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री
  • 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री
  • 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री
  • 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us