SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » यह कैसा प्यार: स्कूल में हुआ लगाव, होटल में किया रेप… कामकाजी पत्नी घर लेट आई, तो गला घोंट कर दी हत्या

यह कैसा प्यार: स्कूल में हुआ लगाव, होटल में किया रेप… कामकाजी पत्नी घर लेट आई, तो गला घोंट कर दी हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   (Love Crime Story): अपराध से जुड़े ये खबरें मध्य प्रदेश के जबलपुर क्षेत्र की है। किस तरह प्यार के नाम पर लड़कियों के साथ धोखा हो रहा है और उनका शारीरिक शोषण हो रहा है। वहीं, एक अन्य घटना में पति ने नाबालिग पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि वह कपड़े की दुकान पर काम करके घर देरी से लौटती थी।
  • मुस्लिम युवक ने की नाबालिग पत्नी की हत्या
  • युवती ने बोलना बंद किया तो जहर खिलाया
  • अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी स्कूल की दोस्त के साथ प्यार का नाटक कर उसका शारीरिक शोषण किया। वहीं एक अन्य मामले में रीवा में कमरे के अंदर मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

स्कूल में प्यार, होटल में रेप, फिर शादी से इनकार

स्कूल की पढ़ाई के दौरान प्रेम किया और फिर होटल में दुष्कर्म किया, पहले विवाह का वादा किया और अब युवक इनकार कर रहा है। यह मामला लार्डगंज थाने में पहुंचा है, जहां पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक दूसरे शहर में कार्यरत है। जब वह स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, तब गढ़ाफाटक निवासी संस्कार जाटव से उसकी दोस्ती हुई। फरवरी 2020 में संस्कार मम्मी-पापा से मिलवाने की बात कहकर उसे अपने घर ले गया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था।

naidunia_image

संस्कार ने शादी की बात कहकर जबरन दुष्कर्म किया। बाद में मम्मी पापा आए, तो उनसे मिलवाया। संस्कार ने आश्वासन दिया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर वह शादी कर लेगा। वर्ष 2023 में संस्कार अपने माता-पिता के साथ युवती के घर पहुंचा, जहां शादी की बात हुई।

इसके बाद संस्कार अक्सर युवती को शहर से बाहर घुमाने ले जाता और वहां उसका शारीरिक शोषण करता। कई बार वह उसे होटल साईं ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। संस्कार ने शादी से इंकार किया, तो छात्रा जुलाई 2024 में लार्डगंज थाने पहुंची। उसके खिलाफ शिकायत की।

यह बात संस्कार और उसके परिजन को पता चली, तो वे थाने पहुंचे। जहां जल्द शादी की बात कही। इसके बाद छात्रा वापस अपनी नौकरी पर पहुंच गई। हाल ही में वह लौटी, तो संस्कार परिजनो से मिलवाने उसे अपने घर ले गया और फिर से दुराचार किया। लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। बताया कि उसका विवाह नरसिंहपुर में तय हो गया है और वह वहीं विवाह करेगा। तब युवती ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

पत्नी का घर लेट आना गुजरा नागवार दुपट्टे से गला घोंटकर पति ने की हत्या

रीवा में एक दिन पूर्व हुई नाबालिक पत्नी की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने नाबालिक पत्नी की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है, जिसने दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या करना स्वीकार किया।

बताया गया कि एक दिन पूर्व बिछिया थाना क्षेत्र स्थित कुठुलिया में किराए के मकान में रहने वाले सैफ खान के कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी गई थी। बिछिया पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का ताला बाहर से बंद था और अंदर से दुर्गंध आ रही थी।

पुलिस ने ताले को तोड़कर पाया गया कि कमरे के भीतर एक महिला की लाश पड़ी हुई है। लाश किसी और कि नहीं बल्कि किराए से रहने वाले मोहम्मद सैफ की पत्नी जास्मीन उर्फ उल्फत जहां की है।

naidunia_image

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पाया गया कि यह कमरा बीते 24 घंटे से बंद था और कमरे में रहने वाला सैफ गायब है।प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने प्राथमिक की रिपोर्ट दर्ज कर शव को जहां पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया तो वहीं आरोपी की पता तलाश में जुट गई, जिसे पुलिस ने सिलपरा बाईपास के समीप घेराबंटी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने तकरीबन एक से डेढ़ वर्ष पूर्व नाबालिक पत्नी के साथ प्रेम विवाह रचाया था। आरोपित की पत्नी जासमीन शहर के ही एक कपड़ा दुकान में काम करती थी और अक्सर दुकान के काम के चलते वह घर पर लेट आई थी। यह बात पति को नागवार गुजर रही थी और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। जिस वजह से उसने हत्या की है।

युवती ने बंद कर दी बातचीत तो युवक ने जहर खिलाकर ली जान

युवती ने बातचीत क्या बंद कर दी, युवक बौखला गया। देर रात आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसे जबरन जहर की गोलियां खिला दीं। इसके बाद उसका मोबाइल फोन लूटकर भाग गया। युवती को स्वजन निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद युवती का शव स्वजन को सौंपा गया।

तीन माह से बातचीत की बंद

मझगवां पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती की दोस्ती एक साल पूर्व ग्राम कुम्हावारा निवासी मोनू पटेल से हुई थी। दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। लगभग एक साल तक बातचीत चली। मोनू की कुछ हरकतों के कारण तीन से चार माह पूर्व युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी। यह बात मोनू को नागवार गुजरी।

उसने कई बार युवती पर बातचीत का दबाव बनाया, लेकिन युवती ने संपर्क नहीं किया। शनिवार रात युवती और उसका भाई घर के भीतर सो रहे थे। उसके माता-पिता आंगन में सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे मोनू पटेल युवती के घर में दबे पांव घुसा।

मोनू ने जबरन उसे जहर की गोलियां खिलाईं और पानी पिला दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती का मोबाइल लेकर वहां से भाग निकला। चंद पलों बाद युवती को उल्टियां होने लगीं। आवाज सुनकर स्वजन जागे। उसे तत्काल मझौली शासकीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे जबलपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर मझौली और लार्डगंज थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां युवती ने पूरी घटना पुलिस के सामने बयां की। इसके आधार पर मझगवां पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की। इधर देर रात उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us