SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Hanuman Janmotsav की तैयारी के दौरान रायपुर में हादसा, हाइड्रोलिक बंद होने से 40 फीट से नीचे गिरे युवक, एक की मौत

Hanuman Janmotsav की तैयारी के दौरान रायपुर में हादसा, हाइड्रोलिक बंद होने से 40 फीट से नीचे गिरे युवक, एक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   घटनाक्रम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की दम्मानी कॉलोनी का है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर पर वजन अधिक होने से अचानक हाइड्रोलिक ने काम करना बंद कर दिया था।
  • रायपुर के नवापारा में हुआ हादसा
  • ट्रैक्टर से झंडे लगा रहे थे युवक
  • एक अन्य गंभीर घायल, इलाज जारी

गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के दम्मानी कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। झंडा बांधते समय ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक अचानक बंद हो जाने से दो युवक करीब 35 से 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर झंडा बांधने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान झंडा बांधने के लिए ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक का उपयोग किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में ओवरलोड होने के कारण हाइड्रोलिक अचानक बंद हो गया, जिससे दोनों युवक नीचे गिर पड़े।
naidunia_image

मातम का माहौल

मृतक युवक का नाम नितुल बताया गया है, जबकि घायल युवक का नाम सागर है। सागर को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में घटना के बाद मातम का माहौल है।
naidunia_image
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us