SUBSCRIBE NOW

Home » स्वास्थ्य » Bird Flu in CG: छत्तीसगढ़ के कोरिया में फैला बर्ड फ्लू, नष्ट किए गए 35 हजार अंडे और चूजे

Bird Flu in CG: छत्तीसगढ़ के कोरिया में फैला बर्ड फ्लू, नष्ट किए गए 35 हजार अंडे और चूजे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   पशु चिकित्सा विभाग द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई हैं, जो आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आसपास के क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे हेतु पांच टीम गठित की गई हैं। संक्रमण से बचाव के सारे उपाय किए गए हैं।
  • शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र का मामला
  • भोपाल से मिली रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि
  • अलर्ट पर प्रशासन, लगाई कई पाबंदियां

 छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कुक्कुट पालन केंद्र में मुर्गे-मुर्गियों की मौत के बाद जांच कराई गई थी।

सोमवार रात शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के सभी चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट कर दिया गया है। इनमें लगभग 20 हजार अंडे तथा 15 हजार पक्षी शामिल हैं।

naidunia_image

10 किलोमीटर क्षेत्र सर्विलांस जोन घोषित

  • एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र और 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गे-मुर्गियों व अंडों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कोरिया जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पड़ोसी जिलों सूरजपुर व एमसीबी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
  • बैकुंठपुर के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज ने किया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को विभाग को मिली।
  • कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संक्रमण रोकने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सोमवार रात अभियान चलाकर कुक्कुट पालन केंद्र में मौजूद 19095 अंडे, 9998 चूजे, 2487 वयस्क मुर्गियां और 2448 बटेरों को नष्ट किया गया।
  • पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने संपूर्ण सुरक्षा उपायों के साथ अंडों और चूजों को नष्ट किया। सभी पक्षियों को केंद्र के भीतर ही खोदे गए गड्डों में दफनाया गया, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पक्षियों को नष्ट करने के बाद कुक्कुट केंद्र को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।

naidunia_image

प्रशासन अलर्ट पर, लोगों से की गई यह अपील

प्रशासन द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एक किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित जोन और 10 किमी का क्षेत्र सर्विलांस क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गियां बाहर चरने न छोड़ने जनता से अपील की गई है।

मुर्गे मुर्गियों अंडे एवं मांस तथा मुर्गी दाना का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।

बताते चलें कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर के पहले रायगढ़ के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था।

कोरिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,सरगुजा एवं सूरजपुर जिलों में भी पशु चिकित्सा विभाग को सतर्क रहने कहा गया है। बर्ड फ्लू का कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us